फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लौटी हार्ड केडी, जुलाना व मालवी में भव्य स्वागत

लौटी हार्ड केडी, जुलाना व मालवी में भव्य स्वागत

Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
लौटी हार्ड केडी, जुलाना व मालवी में भव्य स्वागत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। डब्ल्यूडब्ल्यूडी के रिंग में उतरने वाली पहली भारतीय महिला मालवी गांव की लाडली कविता दलाल फ्लोरिडा से मालवी गांव में पहुंची। हार्ड केडी के नाम से जानी जाने वाली कविता दलाल का जुलाना और मालवी गांव में स्वागत किया गया। जुलाना में पुराने बस स्टैंड से खुली जीप में बैठाकर ढोल-नगाड़ों और मोटरसाइकिल जत्थों के साथ उन्हें मालवी गांव में ले जाया गया, जहां पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और रुपयों से स्वागत किया। कविता दलाल के साथ उनकी सास कुमादेवी और ससुर बिजेंद्र तोमर मौजूद रहे।
अमेरिका के फ्लोरिडा में 13 और 14 जुलाई को हुई इवेंट में विश्व की 32 रेसलरों ने भाग लिया था। यह इवेंट सिंगल एलिमिनेशन पर आधारित था। इस इंवेट में मालवी गांव की लाडली कविता दलाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कविता दलाल को उम्मीद है कि उनका चयन सितंबर में होने वाले डब्ल्यूडब्ल्यडी के दूसरे चरण के लिए हो जाएगा। सोमवार को जुलाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालवी में कार्यक्रम किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


वर्ष 2004 में वेट लिफ्टिंग से की थी कैरियर की शुरुआत
डब्ल्यूडब्ल्यूडी माई यंग क्लासिक इवेंट भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 30 वर्षीय कविता दलाल ने वर्ष 2004 में वेट लिफ्टिंग खेल से कैरियर की शुरुआत की थी। पिछले वर्ष फरवरी में कविता दलाल ने साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। इसके बाद पिछले वर्ष मई में ग्रेट खली की एकेडमी से प्रोफेशनल कुश्ती में प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। कुछ ही समय बाद अक्तूबर में पानीपत में ओपन इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में अमेरिका और कनाडा की महिला पहलवानों को धूल चटा कर गोल्ड पर कब्जा जमाया था। इसके बाद उसका अप्रैल में दुबई में प्रोफेशनल कुश्ती के लिए चयन हुआ। इस कुश्ती में कविता दलाल ने विदेशी पहलवानों को धूल चटाते हुए माई यंग क्लासिक इवेंट के लिए क्वालिफाई किया। इस इंवेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसका परिणाम कुछ दिनों बाद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवी गांव के स्कूल में की 10वीं तक की पढ़ाई
कविता दलाल ने गांव के सरकारी स्कूल से 10वीं कक्षा की पढ़ाई की। गांव में 10वीं तक स्कूल का होने के कारण 12वीं की पढ़ाई जुलाना के राजकीय स्कूल से की। इसके बाद बीए में जींद के एडिड कालेज में दाखिला लिया। कुछ कारणों से यहां से पढ़ाई छोड़कर लखनऊ चली गईं। लखनऊ में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ बीए भी किया। कविता की हाइट पांच फुट 10 इंच है।
फ्लोरिडा से लौटी हार्ड केडी का जुलाना और मालवी में स्वागत
डब्ल्यूडब्ल्यूडी के रिंग में उतरने वाली पहली भारतीय महिला है मालवी की लाडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed