फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   18 medical officers found for civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल के लिए मिले 18 मेडिकल ऑफिसर

Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
18 medical officers found for civil hospital
20जेएनडी11: नागरिक अस्पताल जहां पर 18 मेडिकल ऑफिसर ज्वाइन करेंगे। संवाद
जींद। जिलावासियों के लिए राहत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 137 मेडिकल ऑफिसर की नई भर्ती की है। इसमें से जींद को 18 मेडिकल ऑफिसर मिले हैं। यह भी जींद के नागरिक अस्पताल में नियुक्त होंगे। इनको 28 जुलाई तक अस्पताल में ज्वाइनिंग देनी है। इससे नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन

यहां नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की लगभग 60 पोस्ट हैं लेकिन फिलहाल इन पर 40 चिकित्सक ही तैनात थे, बाकी पोस्ट खाली पड़ी थी। अब 18 नए मेडिकल ऑफिसर मिलने के कारण अस्पताल में चिकित्सकों की कमी वर्षों बाद पूरी होगी। इनकी नियुक्ति से मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं में सुधार आएगा, हालांकि इन 18 में से कितने मेडिकल ऑफिसर ज्वाइन करेंगे। यह बड़ी बात है।
विज्ञापन

इससे पहले भी प्रदेश सरकार ने 533 चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया था। इसमें जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल को भी 37 चिकित्सक मिले हैं। उस समय भी कम ही संख्या में चिकित्सकों ने ही ज्वाइन किया था। इसके चलते अस्पताल में काफी संख्या में चिकित्सकों की सीटें खाली रह गई थी। अब एक सप्ताह में इन चिकित्सकों के ज्वाइन करने से नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को जल्द उपचार दिया जा सकेगा। नागरिक अस्पताल में काम कर रहे चिकित्सकों पर मरीजों का ही नहीं बल्कि दूसरे कार्यभारों का भी ज्यादा बोझ था। अब अतिरिक्त कार्यभार से भी कुछ चिकित्सकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट और फोरेंसिक एक्सपर्ट, स्कीन के चिकित्सकों की जरूरत
नए चिकित्सकों की नियुक्ति से पहले विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल के चिकित्सकों की कमी को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया गया था जिसमें रेडियोलॉजिस्ट, स्कीन और फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मांग की गई थी। अब छह महिला चिकित्सक तो 12 पुरुष चिकित्सक नागरिक अस्पताल को मिले हैं।

अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी
नागरिक अस्पताल में लंबे अर्से से रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। यहां उनकी दरकार है। इसके कारण प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में आने वाले गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक से परामर्श के बाद शहर के निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए जाना पड़ता है। इनका अस्पताल के साथ ही एमओयू हुआ है।

1500 से ज्यादा की होती है ओपीडी
नागरिक अस्पताल में औसतन 1500 से ज्यादा की ओपीडी होती है। कभी कभार तो यह 2000 को भी छू जाती है। अब नए चिकित्सक आने से पहले काम कर रहे चिकित्सकों पर काम का बोझ कम होगा। इससे मरीजों को भी घंटों तक लाइन में लगने से भी छुटकारा मिलेगा और जल्द उपचार लेकर घर जा सकेंगे।
------------
विशेषज्ञों व डॉक्टरों की कमी के बावजूद भी जितनी सुविधाएं उपलब्ध है, उनके माध्यम से डॉक्टरों की ओर से अस्पताल में उपचार की बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। अब 18 चिकित्सक जिला को मिले हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतरीन होंगी। मरीजों को ज्यादा बेहतर सुविधाएं अब अस्पताल में मिलेंगी।

--डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
---------------
नागरिक अस्पताल को मिले 18 नए चिकित्सकों को एक सप्ताह में ज्वाइनिंग करनी है। सोमवार से ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी और 28 तक चलेगी। एक सप्ताह में नागरिक अस्पताल में चल रही चिकित्सकों की कमी पूरी हो जाएगी। इसके बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी होंगी।
--डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed