{"_id":"5c40cfdfbdec2273970e390e","slug":"171547751391-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में भूपेंद्र सिंह बोले, उपचुनाव तय करेगा अगली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में भूपेंद्र सिंह बोले, उपचुनाव तय करेगा अगली सरकार
विज्ञापन
उपचुनाव तय करेगा अगली सरकार : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कड़ाके की ठंड में उपचुनाव की गरमाहट तेज होती जा रही है। वीरवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा जींद पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। हुड्डा ने कहा कि उपचुनाव अगली सरकार तय करेगा। इसके बाद उन्होंने जींद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भी जनसभाएं कीं।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव पर प्रदेश ही नहीं पूरा देश टकटकी लगाए हुए है। वे भी इस उपचुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जींद का उपचुनाव अगली सरकार तय करेगा। यह चुनाव प्रदेश में दिशा तय करेगा। हुड्डा ने कहा कि आज पूरे देश में किसान कर्ज में डूबा हुआ है। किसान मजबूर होकर आत्महत्या कर रहा है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। व्यापारी के पास व्यापार नहीं है और कर्मचारी को सम्मान नहीं मिल रहा है। कर्मचारी सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर रणदीप सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, रघुबीर कादियान, कैलाशो सैनी, नरेश शर्मा, शकुंतला खटक, कुलदीप शर्मा, धर्मपाल मलिक, गीता भुक्कल, कर्मबीर सैनी ने भी संबोधित किया। कुंदन सिनेमा में में आयोजित जनसभा को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी संबोधित किया।