फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पचुनाव में टिकट की दावेदारी ठोक रहे नेताओं ने आकाओं के दरबार में जमाया डेरा

पचुनाव में टिकट की दावेदारी ठोक रहे नेताओं ने आकाओं के दरबार में जमाया डेरा

Thu, 03 Jan 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
पचुनाव में टिकट की दावेदारी ठोक रहे नेताओं ने आकाओं के दरबार में जमाया डेरा
जींद उपचुनाव : टिकट के दावेदार नेताओं ने आकाओं के दरबार में डाला डेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। वीरवार से विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो दस जनवरी तक चलेगी। ऐसे में राजनीतिक दलों के पास अपने-अपने उम्मीदवार तय करने के लिए महज एक सप्ताह का समय बचा है। अब टिकट के दावेदारी ठोक रहे नेताओं ने टिकट पाने के लिए अपने-अपने राजनीतिक आकाओं के यहां डेरा जमा लिया है। इनमें सफलता किसे मिलेगी, यह समय ही बताएगा। वहीं टिकट के दावेदार अपने-अपने पक्ष में वोटों के जातीय समीकरण का सहारा लेकर दिल्ली और चंडीगढ़ दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। इसके चलते पिछले दो दिन से जींद में नेताओं की सरगर्मियां कम हैं। हालांकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीटिंग कर शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को पूरी तरह तैयार करने का आह्वान किया।
अगस्त माह में विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के निधन के बाद खाली हुई जींद विधानसभा सीट पर अपने दावेदारी मजबूत करने के लिए कई नेता रात-दिन पसीना बहा रहे हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवारों की भीड़ कांग्रेस व भाजपा में है। दोनों ही दलों में पांच से छह लोग टिकट के लिए अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इसके लिए नेता जातीय आंकाड़ों का सहारा भी ले रहे हैं। हालांकि इसका कितना असर टिकट वितरण दिखेगा, यह आने वाले एक-दो दिन में तय हो जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के उम्मीदवार का नाम तय दो दिन में हो जाएगी घोषणा
महामंत्री संजय भाटिया के जींद आने से बुधवार को कैथल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में काफी गहमा-गहमी रही। पार्टी नेताओं की मानें तो उपचुनाव के लिए पार्टी ने उम्मीदवार का नाम तय कर दिया है और वीरवार या शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे दावेदार रहे मीटिंग से नदारद
भाजपा की टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे तीन बड़े नेता बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई मीटिंग से नदारद रहे। हालांकि इस दौरान दावेदारों में माने जाने वाले चार नेता मौजूद रहे। टिकट के प्रबल दावेदार माने जाने वाले एक नेता से पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने अकेले में करीब दस मिनट तक बातचीत भी की। हालांकि नेताजी के अनुसार यह मीटिंग टिकट पर चर्चा के लिए नहीं थी।
पारदर्शी शासन व ईमानदारी पर लड़ेंगे चुनाव
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के महामंत्री संजय भाटिया ने कहा कि चुनाव जात-पात पर नहीं, विकास व पारदर्शी शासन व ईमानदारी के नाम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल के शासनकाल में हर वर्ग के लिए काम किया गया है। भाटिया ने कहा कि भाजपा का उम्मीदवार कोई भी कार्यकर्ता हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि पार्टी किसी ऐसे कार्यकर्ता को चुनाव लड़वाए, जो टिकट ही नहीं मांग रहा है। जो भी उम्मीदवार होगा, उसके आगे कोई भी टिक नहीं पाएगा।

छह को शक्ति केंद्र प्रमुखों की क्लास लेंगे प्रदेशाध्यक्ष
चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने संगठन को फिर से नई धार देने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां बुधवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने मीटिंग ली, वहीं रविवार को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख व अन्य बूथ स्तर के नेताओं की मीटिंग लेंगे। भाजपा संगठन में एक शक्ति केंद्र के अंतर्गत छह बूथ आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed