फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   16,312 students wrote letters of salute to the soldiers.

Jind News: 16,312 विद्यार्थियों ने जवानों के नाम लिखा सलाम पत्र

Mon, 10 Aug 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
16,312 students wrote letters of salute to the soldiers.
09जेएनडी03- सैनिकों के लिखे सलाम पत्र दिखाते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
जींद। निपुण मिशन के तहत विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और देश की रक्षा में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘देश के रक्षकों के नाम सलाम’ पत्र लेखन प्रतियोगिता का स्कूल स्तर का चरण पूरा हो गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के 16,312 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने जवानों के नाम पत्र लिखकर उनके साहस, त्याग, समर्पण और देशसेवा के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी के 5,861, कक्षा तीसरी के 5,223 और कक्षा चौथी के 5,228 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों के पत्रों में सैनिकों के प्रति सम्मान और देश की रक्षा में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता की भावना देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की लेखन प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें सैनिकों के त्याग और कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे देशसेवा के कार्य से परिचित कराना है। स्कूल स्तर के बाद अब प्रतियोगिता क्लस्टर, खंड और जिला स्तर पर होगी।
10 और 11 अगस्त को क्लस्टर स्तर पर विद्यालयों से चयनित पत्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय से कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के कुल नौ पत्र क्लस्टर स्तर पर भेजे जाएंगे।
इसके बाद प्रत्येक क्लस्टर से चयनित श्रेष्ठ पत्र खंड स्तर पर भेजे जाएंगे। 12 अगस्त को खंड और 13 अगस्त को जिला स्तर पर पत्रों का मूल्यांकन होगा। जिला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ पत्र 14 अगस्त को सशस्त्र बल मुख्यालय भेजे जाएंगे। इसी दिन प्रतियोगिता की रिपोर्ट निदेशालय को भी भेजी जाएगी।

पत्रों से मजबूत होगी देशभक्ति की भावना
जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि पत्र लेखन के माध्यम से बच्चों को अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने का अवसर मिला है। इससे उनकी भाषायी और रचनात्मक क्षमता के साथ देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यबोध की भावना भी मजबूत होगी। 14 अगस्त को चयनित पत्रों की प्रदर्शनी और सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है। इससे विद्यार्थी सैनिकों के अनुभवों और देशसेवा के प्रति उनके समर्पण को करीब से समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed