फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जल संरक्षण अभियान के तहत पेगां गांव में काटे 20 अवैध कनेक्शन

जल संरक्षण अभियान के तहत पेगां गांव में काटे 20 अवैध कनेक्शन

Tue, 26 Mar 2019 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण अभियान के तहत पेगां गांव में काटे 20 अवैध कनेक्शन
पेगां में 20 के काटे पानी के कनेक्शन, 25 को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला में चल रहे जल संरक्षण अभियान के तहत जन स्वास्थ्य विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने गांव पेगां में अवैध पेयजल कनेक्शन काटे। अभियान के तहत 20 कनेक्शन काटे गए, जबकि 25 दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि गांव पेगां में कई दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पानी के कनेक्शन वैध करने के साथ-साथ नलों पर टोंटी लगाने, पेयजल जांच करने व पानी का बिल भरने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जो लोग नलों की टोंटी नहीं लगा रहे थे, उनके कनेक्शन काटे गए हैं। जिन लोगों को नोटिस दिया गया है, वे 31 मार्च से पहले अपने कनेक्शन नियमित करवा सकते हैं। इसके बाद पेयजल के कनेक्शन नियमित करवाने के लिए 1700 रुपये खर्च करने होंगे। विभाग की टीम ने इस मौके पर 95 पेयजल उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन वैध किए गए। इस अवसर पर सरपंच वीरेंद्र सिंह, खंड समन्वयक ईश्वर सिंह लोहान, प्रदीप फीटर, दया सिंह हेल्पर, शीशपाल पंप ऑपरेटर, सक्षम युवा मोहित, सुनील, उमेश, दीपक, दीक्षा, सोनिया, संगीता, रेणुबाला और सबीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed