फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका

आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका

Tue, 05 Feb 2019 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका
आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मौसम विभाग ने बुधवार से क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इससे एक बार जहां ठंड बढ़ने की संभावना है वहीं ओले गिरने से फसलों को नुकसान हो सकता है।
हालांकि मंगलवार को सुबह की ठंड के बावजूद दिन में अच्छी धूप खिली रही। मौसम काफी गर्म रहा, लेकिन बुधवार से फिर मौसम के तेवर बदलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को हल्की बारिश की आशंका है। साथ ही बारिश के साथ तेज आंधी व ओले भी गिर सकते हैं। ओलों से जिला में गेहूं व सरसों की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। जिला में करीब दो लाख 15 हजार हेक्टेयर से अधिक में गेहूं की बिजाई की गई और करीब पांच हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की गई है। वहीं जिला में 2271 हेक्टेयर में सब्जी उगाई गई हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से सभी फसलों को लाभ होगा, लेकिन यदि ओलावृष्टि होती है तो सभी फसलों को नुकसान होगा। इसमें सब्जी और सरसों की फसल को सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार के अनुसार किसानों को चार-पांच दिन पहले ही सिंचाई नहीं करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

गिरा पारा
मौसम विभाग ने बुधवार व वीरवार को बारिश की आशंका जताई है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अनुसार अब तक न्यूनतम तापमान दस डिग्री से अधिक चल रहा है, लेकिन वीरवार से यह दस डिग्री से कम पहुंच सकता है। वीरवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। इसके तीन दिन तक ठंड चलेगी और तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार से फिर तापमान में उछाल आएगा और न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद तापमान लगातार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed