फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दिग्विजय ने दिए दूसरे राजनीतिक दलों से गठबंधन के संकेत, गठबंधन की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान की

दिग्विजय ने दिए दूसरे राजनीतिक दलों से गठबंधन के संकेत, गठबंधन की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान की

Tue, 05 Feb 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय ने दिए दूसरे राजनीतिक दलों से गठबंधन के संकेत, गठबंधन की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान की
दिग्विजय ने दिए गठबंधन के संकेत, जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान को सौंपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जननायक जनता पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मंगलवार को जींद में बिजेंद्र नायडू के आवास पर पत्रकारवार्ता कर नए पत्ते खोले हैं। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों से आगामी चुनावों में गठबंधन करने से परहेज नहीं किया जाएगा करने से कोई फरहेज नहीं । पिछड़े, कमेरे वर्ग की भलाई और प्रदेश में सकारात्मक राजनीति करने वाले दलों के लिए सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन संबंधी पूछे गए सवाल पर कहा कि कांग्रेस से कभी गठबंधन नहीं करेंगे। जींद विधानसभा उपचुनाव में जनता ने उन्हें अपार समर्थन व स्नेह दिया है। वह हमेशा जींद की जनता के ऋणी रहेंगे और हर वक्त जींद की जनता के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दुष्यंत की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी पार्टियों को खतरा बना हुआ था। इस चुनाव में विरोधी दलों ने भाजपा के साथ पूरा मैच मतदान की रात को फिक्स कर लिया था। इसके बाद दिग्विजय सिंह चौटाला ने जींद हलके के दर्जनभर गांवों का दौरा कर लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, प्रदीप गिल, विकास सिहाग, सुशील सरपंच, कुलदीप सिहाग, बिजेंद्र रेढू मौजूद रहे।
जेजेपी बनी भाजपा का विकल्प
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जींद उपचुनाव से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का विकल्प केवल जननायक जनता पार्टी है। जनता ने कांग्रेस, इनेलो सहित अन्य दलों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि एकता का दम भरने वाली कांग्रेस के प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला अपनी जमानत भी मुश्किल से बचा पाए। उन्होंने कहा कि दंगों से पीड़ित हरियाणा की जनता बेरोजगारी दूर करने के लिए व नई सोच का हरियाणा बनाने के लिए जेजेपी के साथ है। उन्होंने कहा कि जींद की जनता की जिंदगी बदलने का नारा देने वालों की सच्चाई सबके सामने आ गई है। इनेलो का नाम लिए बिना दिग्विजय ने कहा कि जिस पार्टी का एजेंट भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी को ही वोट न दें, उस पार्टी का क्या हश्र होगा सब जानते हैं।
विज्ञापन

शहरी लोगों ने दिया अपार स्नेह
लठ दल को पीछे छोड़ने के बाद पहली बार पहले चुनाव में शहरी लोगों ने जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार को अपार स्नेह के रूप में वोट दिए हैं।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 50 दिन पुरानी जेजेपी को जींद उपचुनाव में लगभग 38 हजार मत मिले। यह बड़ी बात है और उससे भी बड़ी बात है कि शहरी मतदाताओं ने जेजेपी को अभूतपूर्व समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हम नए जोश, नई सोच और नई नीतियों को लेकर आगे आए हैं। आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेजेपी के साथ आना बड़ी बात रही। शहरों में जेेजेपी का क्रेज बढ़ना इस बात का संकेत है कि भविष्य में प्रदेश में जेजेपी की सरकार बनने जा रही है। हम सभी 10 लोकसभा सीटों पर विजयी परचम लहराएंगे और 2019 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा-दादी हमारे लिए भगवान के समान
दिग्विजय ने कहा कि कुछ स्वार्थी और छोटी सोच के लोग परिवार को बिखेरने में लगे हैं। ऐसे लोगों के कारण ही हमारे राजनीतिक रास्ते अलग हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी विचाराधारा उनसे बिल्कुल अलग हो चुकी है, परंतु कुछ लोगों के कहने के कारण खून के रिश्ते खत्म नहीं होते। दादा व दादी उनके लिए भगवान के समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed