{"_id":"5c23d10cbdec2256c0653018","slug":"161545851148-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि ठहराव में जिला प्रशासन पहुंचा ढाठरथ गांव, 277 शिकायतें आई समाधान के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि ठहराव में जिला प्रशासन पहुंचा ढाठरथ गांव, 277 शिकायतें आई समाधान के लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात्रि ठहराव में जिला प्रशासन पहुंचा ढाठरथ गांव, 277 शिकायतें आईं
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। गांव ढाठरथ में बुधवार को प्रशासन का रात्रि ठहराव हुआ। इस मौके पर डीसी अमित खत्री की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों ने खुला दरबार लगाया। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव की पीएचसी में स्टाफ की कमी, जींद से ढाठरथ रोडवेज बस सेवा शुरू करने, बीपीएल का सर्वे करवाने, गंदे पानी की निकासी करवाने, गांव में खुली मीट की दुकान बंद करवाने, रामलीला ग्राउंड के लिए जमीन देने, पिल्लूखेड़ा से कैथल बस सेवा शुरू करने समेत 277 शिकायतें आई। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान करते हुए बाकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, जिला खेल अधिकारी विनोद बाला, ब्लॉक समिति की वाइस चेयरपर्सन प्रोमिला देवी, विधायक जसबीर देशवाल के बेटे जितेंद्र देशवाल, गांव के सरपंच रामकेश व महावीर मौजूद रहे। इस मौके पर ग्रामीणों के मौके पर ही आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाए गए।