{"_id":"5b4b92fd4f1c1b41748b4eb8","slug":"161531679485-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से खराब पार्क की लाइट, सेक्टर के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से खराब पार्क की लाइट, सेक्टर के लोग परेशान
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पार्कों की दयनीय दशा नगरपालिका के खोखले दावों को तार-तार कर रही है। सेक्टर-11 स्थित पार्क के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि पार्क की हालत बेहद खराब है। तीन महीने से लाइट खराब पड़ी है और अधिकारी चक्कर कटवा रहे हैं। पार्क में घास भी बहुत बढ़ चुकी है जिसकी ओर कोई अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने बताया कि पहले लोग सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान थे। इस समस्या को लेकर सेक्टरवासी सफाई कर्मचारियों से लेकर एसडीएम तक गुहार लगा चुके थे। प्रशासन ने उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इससे तंग आकर लोग धरना देनेे पर मजबूर हुए। सीवर ओवरफ्लो से सेक्टर में बदबू फैल गई थी। लोगों का सांस तक लेना मुश्किल हो गया था। इसके चलते कई बच्चे बीमारी की चपेट में भी आए। लोगों ने मजबूर होकर प्रदर्शन किया। फिर प्रशासन ने सीवरों की सफाई करवाई। अब पार्कों का भी यही हाल है।
हुड्डा कर्मचारी नपा के पास तो नपा अधिकारी हुड्डा कर्मचारियों के पास कटवा रहे चक्कर
सेक्टरवासी इंद्र मोहन गोदारा ने कहा कि पार्क की लाइट पिछले तीन महीने से खराब है। जब इसकी शिकायत लेकर सेक्टर के लोग हु़ड्डा अधिकारियों के पास गए तो उन्होंने नगरपालिका के कार्यालय जाने को कहा। जब नगरपालिका कार्यालय पहुंचे तो नगरपालिका के कर्मचारियों ने हुड्डा अधिकारियों के पास भेज दिया। प्रशासन लोगों की समस्या का समाधान करने के बजाय अनावश्यक चक्कर कटवा रहा है। अब तक पार्क की लाइट ठीक नहीं हुई।
सफाई कर्मचारी आराम करके चले जाते हैं
सेक्टरवासी महेंद्र सिंह ने कहा कि पार्कों की सफाई के लिए कर्मचारी नियमित रूप में नहीं आते। जब आते हैं तो पार्क में पेड़ के नीचे आराम करके चले जाते हैं। पार्कों की सफाई समय पर नहीं होती। इस कारण घास बहुत बड़ी हो गई। इसमें जहरीले जीव होने की संभावना है। जो बच्चों के लिए खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
पार्कों की सफाई पर काम चल रहा है। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-पूनम सैनी, चेयरमैन नगरपरिषद जींद।