फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सीएम की घोषित विकास परियोजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सीएम की घोषित विकास परियोजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Tue, 02 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीएम की घोषित विकास परियोजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला में की गई घोषणाओं की समीक्षा के लिए सोमवार को डीसी कार्यालय स्थित सभागार में अधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा नेता व विधायक भी शामिल रहे। इस दौरान भाजपा नेता परमेंद्र ढुल ने विकास कार्यों की धीमी गति पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं उचाना कलां से विधायक प्रेमलता ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि अधिकारियों ने चार करोड़ रुपये कहां खर्च दिए। इस पर अधिकारियों ने खर्च का विस्तृत ब्यौरा देने की बात कही। इसके अलावा जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शहर में स्ट्रीट लाइट नहीं होने का मुद्दा उठाया तो नगर परिषद की ओर से बताया गया कि इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

दरअसल मीटिंग में एक-एक विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा की जा रही थी। इस दौरान जुलाना के पूर्व विधायक व भाजपा नेता परमेंद्र ढुल ने जुलाना में वर्ष 2016 मई में हुई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उस वक्त हुई घोषणाओं को लेकर जब सरकार द्वारा जुलाना में 110 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसमें प्रशासनिक कार्रवाई में ढील रही है। परमेंद्र सिंह ने कहा कि राजा वाली गोहर अभी तक पक्की नहीं हुई है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी व वन विभाग को आपसी समन्वय बनाकर सड़क निर्माण का कार्य बिना किसी देरी के शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं उचाना कलां की विधायक प्रेमलता ने कहा कि तीन साल पहले उनके यहां एचआरडीएफ बजट से उचाना को चार करोड़ रुपये मिले थे। उन्हें नहीं पता कि यह राशि कहां खर्च हुई है। इस पर अधिकारियों से जवाब देते नहीं बना। उन्होंने आदेश दिए कि जल्द ही उन्हें खर्च की जानकारी दी जाए। विधायक ने बताया कि अधिकारी कह रहे हैं कि राशि खर्च की जा रही है, लेकिन यह नहीं बता रहे कि कहां खर्च किए जा रहे हैं। इस पर डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि एक करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों का उद्घाटन या शिलान्यास विधायक से करवाया जा सकता है। ऐसे में अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि संबंधित विधायक को विकास कार्यों के खर्च की जानकारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद में 35 सीएम घोषणाओं पर शुरू नहीं हुआ काम
मीटिंग में डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि जो विकास परियोजनाएं अभी शुरू नहीं हुई है उन्हें भी जल्द शुरू करवाकर आगामी दो-तीन माह में पूर्ण करवाएं ताकि जनता को विकास परियोजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा 111 विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई है। इनमें से 28 विकास परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और 43 विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में मात्र छह विकास परियोजनाएं नॉट फिजिबल घोषित हुई है। ऐसे में 35 ऐसी घोषणाएं हैं, जिन पर काम शुरू नहीं हुआ है। वहीं जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 89 घोषणाएं हुई हैं और इनमें से 20 पर अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। जुलाना में अधिकतर काम विभागीय तालमेल की कमी के चलते लटका हुआ है। उचाना में 36 घोषणाओं पर काम शुरू नहीं हो पाया है। उचाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 94 विकास परियोजनाओं की घोषणा हुई है। इनमें से 25 विकास कार्यों को पूरा कर लिया गया है व 33 विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। सफीदों विधानसभा क्षेत्र के लिए 124 विकास परियोजनाओं की घोषणा हुई हैं। इनमें से 54 विकास परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।

नई परियोजनाएं स्वीकृत
मीटिंग में डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि जींद नगर परिषद के नए भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। इसके अलावा मनोहरपुर गांव में फसल खरीद केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर दिया गया है। खुंगा गांव में पशु अस्पताल बनाने की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। जींद में सिंचाई भवन बनाने के लिए भी राशि प्राप्त हो गई है। इस पर भी जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। दालमवाला होटल से सेक्टर 8 व 9 तक सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा, कंडेला गांव में 43 लाख रुपये की राशि से व्यायामशाला का निर्माण करवाया जाएगा। इस कार्य के लिए साढ़े 21 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है, भिवानी रोड पर दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर बनने वाले पुल के निर्माण पर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा, जींद में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का ले आउट प्लान शीघ्र तैयार करवाया जाएगा, किलाजफरगढ़ गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र होगा, हथवाला गांव में खेल स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, सिंधवी खेड़ा गांव में बनने वाले खेल स्टेडियम पर भी जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा, खरकरामजी गांव में बनने वाले पशु अस्पताल का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है, बराड़ खेड़ा गांव के पशु अस्पताल की 22 लाख रुपये की लागत से मरम्मत करवाई जाएगी, जुलाना की नई अनाज मंडी में दो नए प्लेटफार्म बनाने के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है, सिवाहा गांव के रिंग बांध का कार्य करवाने के लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे, इस कार्य पर 37 लाख पचास हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी, बुढ़ा खेड़ा गांव में एक करोड़ रुपये की राशि से गंदे पानी की निकासी होगी, लखमीरवाला से बराह खुर्द जाने वाली सडक़ का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा, गढ़वाली- किनाना सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, उचाना हलके के करसिंधू गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा, इसी गांव में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण करवाने के लिए पांच जुलाई को टेंडर अॅलाट किया जाएगा, सुरबुरा गांव में 41 लाख रुपये की लागत से बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण होगा, बिघाणा गांव में 22 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाले ट्यूबवेल के लिए 15 जुलाई को टेंडर अलाट किया जाएगा, गैंडा खेड़ा गांव में व्यायामशाला बनाने के लिए जल्द आधारशिला रखी जाएगी, डाहौला, थुआ, उचाना खुर्द तथा पेंगा गांव में व्यायामशालाओं की जगह खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाएगा, डूमरखां गांव में कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों द्वारा जमीन की तलाश की जा रही है। छातर गांव में बनने वाले कम्यूनिटी सेेंटर के लिए जमीन का चयन कर लिया गया, थुआ-पेगां रोड बनवाने के लिए केस सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है, बिघाना गांव के उच्च विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी का दर्जा दिलवाने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है, सफीदों खंड के मुआना गांव में सीवरेज लाइन बिछाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। जुलाई माह में इस कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे, भाग खेड़ा गांव में वेटनरी डिस्पेंसरी बनाने के लिए अधिकारियों को जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। मुआना गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा, सफीदों में नया एसडीएम कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाया जाएगा, पिल्लूखेड़ा में एक करोड़ पचास लाख रुपये की लागत से किसान रेस्ट हाउस का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed