फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   45 डिग्री तक पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्तव्यस्त

45 डिग्री तक पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्तव्यस्त

Thu, 30 May 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
45 डिग्री तक पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्तव्यस्त
जींद। यूं तो तापमान पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहा है, लेकिन बुधवार और वीरवार को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में भयंकर लू के थपेड़ों ने लोगों को बुरी तरह से झुलसाने शुरू कर दिया है। वहीं चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए अगर जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें, अन्यथा घर में ही रहें।
विज्ञापन

हालांकि मई महीना शुरू होते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे, लेकिन बीच-बीच में हुई बारिश से काफी राहत मिली थी। इसके बाद पिछले सप्ताह तापमान बढ़ना शुरू हुआ तो लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बारिश के बाद 21 मई को तापमान 42 डिग्री पहुुंच गया था। इसके बाद भी तापमान में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन गर्मी का प्रकोप लगातार बना रहा। वहीं पिछले चार दिन से भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। वीरवार को सुबह आठ बजे से ही आसमान से आग बरसने लगी थी। सुबह आठ बजे ही तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, पारा भी चढ़ने लगा। सुबह दस बजे तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तक यह बढ़कर 44 डिग्री और दोपहर बाद दो बजे 46 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद शाम पांच बजे तक तापमान 46 डिग्री बना रहा। छह बजे तापमान में कुछ गिरावट शुरू हुई। वीरवार को 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को खूब झुलसाया।
विज्ञापन

दोपहर में दिखे कर्फ्यू जैसे हालात
भयंकर गर्मी को देखते हुए दिन के समय शहर की सभी सड़कें सूनी हो गईं। लू के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। दिनभर काफी व्यस्त रहने वाला शहर का गोहाना रोड दोपहर एक बजे सुनसान हो गया। सड़क पर एकाध वाहन ही चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखें सावधानी
चिकित्सकों के अनुसार इतनी अधिक गर्मी में हर आयु वर्ग के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला के अनुसार यदि जरूरी नहीं हो तो घर से बाहर न निकलें। यदि घर से बाहर निकलें तो पानी पीकर निकलें और सिर पर पकड़ा रखें। बार-बार तरल पदार्थ लेते रहें। लू से बचने के लिए कच्चे आम का सेवन करें। बाहर से आते ही एकदम ठंडी वस्तु का सेवन नहीं करें। यदि जी मचलाए, तेज सिरदर्द हो, उल्टी या दस्त हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
बच्चों का रखें खास ध्यान
इस मौसम में बच्चों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। नागरिक अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा वशिष्ठ के अनुसार नवजात बच्चों को सीधे गर्म हवा के संपर्क में आने से बचाएं। इसके लिए बच्चे को सूती कपड़े में रखें। बच्चे को दूध पिलाने वाली मां भी खुद गर्मी से बचें और बाहर से आते ही बच्चे को दूध नहीं पिलाएं। यदि बच्चा असामान्य लगे तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।

अगले दो दिन बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन पारा बढ़ने की संभावना है। सोमवार को तापमान 41 डिग्री रहा। मंगलवार को यह 42 डिग्री व बुधवार को 44 डिग्री पहुंच गया। वीरवार को तापमान 46 डिग्री रहा। अब शुक्रवार को तापमान 47 डिग्री व शनिवार को भी 47 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed