{"_id":"5cf01c72bdec22073e1184a2","slug":"155923984116-jind-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या से रोष, महिलाएं पहुंचीं जलघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या से रोष, महिलाएं पहुंचीं जलघर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना। कस्बे के वार्ड 12 के लोगों में पेयजल की किल्लत को लेकर प्रशासन और सरकार के प्रति रोष पाया जा रहा है। पानी की किल्लत को लेकर दर्जनों महिलाएं वीरवार को जलघर पहुंच गईं और जेई से पानी के संकट को दूर करने की गुहार लगाई।
वार्ड के लोगों का कहना है कि उन्हें 10 साल से पेयजल नहीं मिल रहा है। पेयजल के लिए महिलाएं दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। महिलाओं को सिर पर पानी दो किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा है या फिर 10 रुपये प्रति कैंपर लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि बार बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्हे केवल आश्वासन देकर कार्यालय से लौटा दिया जाता है। विभाग द्वारा जो पाइपलाइन बिछाई है उसका लेवल ठीक नहीं है जिसके कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते वार्ड 12 निवासी कर्ण सिंह, रामकला, प्रवीन, दर्शना, शीला, सरिता का कहना है कि वो कई बार जलघर में जाकर अधिकारियों से मिल चुके हैं। उन्हें केवल कोरा आश्वासन देकर ही लौटा दिया जाता है। अब तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। जब से वार्ड में पाइप लाइन बिछाई गई है तब से उन्हें एक दिन भी पेयजल नहीं मिल पाया है। महिलाओं को दूर खेतों से पानी लाना पड़ रहा है या फिर 10 रुपये प्रति के हिसाब से कैंपर रखवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं की मांग है कि उनकी पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
मौका देख किया जाएगा समाधान
वार्ड 12 के लोग जलघर में पेयजल किल्लत को लेकर मिले थे। कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। अगर कोई समस्या होगी तो तुरंत समाधान किया जाएगा।
-संजीव कुमार, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।