फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिला में पिलाई 96 हजार बच्चों को 820 बूथों पर पिलाई पोलिया रोधी दवा ककक

जिला में पिलाई 96 हजार बच्चों को 820 बूथों पर पिलाई पोलिया रोधी दवा ककक

Sun, 10 Mar 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला में पिलाई 96 हजार बच्चों को 820 बूथों पर पिलाई पोलिया रोधी दवा ककक
जिला में पिलाई 820 बूथों पर 96 हजार बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शशि प्रभा अग्रवाल द्वारा नरवाना के पीपी सेंटर में 0 से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाकर तीन दिवसीय राष्ट्रीय पोलियो अभियान की शुरुआत की। सविलि सर्जन डॉ. शशि प्रभा अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के स्वस्थ जीवन के लिए पोलियोरोधी दवा पिलाना आवश्यक है।
कार्यक्रम के तहत जिला में पांच वर्ष तक के लगभग एक लाख 44 हजार 546 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 820 स्थायी पोलियो बूथ, 81 मोबाइल टीमें और 86 ट्रांजिट प्वाइंट्स टीमें बनाई गई हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के लगभग 3450 कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। नागरिक अस्पताल जींद के पीपी सेंटर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल गोयल, उप सिविल सर्जन डॉ. नवनीत कुमार ने नवजात बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर अभियान शुरू किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि पहले दिन रविवार को 96 हजार बच्चों पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। बाकी बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने भट्ठों पर जाकर पिलाई दवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अधीन मोबाइल टीम के सदस्यों ने राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत भट्टा दरियावाला पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया की 0 से 5 वर्ष के बच्चों को माता-पिता को पोलियोरोधी दवा पिलाने में आगे आकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करना चाहिए। स्वस्थ समाज के लिए बच्चों का स्वस्थ होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed