फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिला परिषद चेयरमैन की कुर्सी पर जंग जारी

जिला परिषद चेयरमैन की कुर्सी पर जंग जारी

Thu, 23 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद चेयरमैन की कुर्सी पर जंग जारी
इनेलो ने पदमा सिंगला की कुर्सी बचाने के लिए शुरू किए प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला परिषद की चेयरमैन पदमा सिंगला के खिलाफ 22 पार्षदों द्वारा डीसी अमित खत्री को अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र देने के बाद अब फ्लोर टेस्ट की तारीख पर ही सभी की नजर टिकी हुई हैं। वहीं पदमा सिंगला की सीट बचाने के लिए इनेलो ने भी प्रयास तेज कर दिए हैं। इनेलो के एक वरिष्ठ नेता ने एक पार्षद का समर्थन पाने के लिए उसके नजदीकी लोगों से संपर्क किया है। हालांकि यहां इनेलो नेता को समर्थन का आश्वासन नहीं मिला।
जानकारी के लिए बेहद गोपनीय तरीके से 22 जिला पार्षदों ने हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र डीसी अमित खत्री को मंगलवार को सौंपे थे। इसके बाद विरोधी खेमे के दो पार्षद छटक गए हैं। ऐेसे में विरोधी खेमा अपना पक्ष मजबूत करने के बाद ही आगे की कार्रवाई चाह रहा है। वहीं पदमा सिंगला भी बहुमत अपने साथ होने का दावा कर रही हैं। 26 पार्षदों की जिला परिषद में विरोधी खेमे को 18 पार्षदों की संख्या चाहिए। हालांकि विरोधी पक्ष के पार्षदों का दावा है कि महज छह पार्षद उनके संपर्क से बाहर हैं, लेकिन इनमें से भी दो पार्षदों का उन्हें समर्थन हैं। ऐसे में पदमा सिंगला को बहुमत साबित करने में दिक्कत आ सकती है। वहीं एक साल पहले आए अविश्वास प्रस्ताव में जिस प्रकार विपक्ष को ऐन मौके पर झटका लगा था, उससे सबक लेते हुए विरोधी पार्षद इस बार पूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचने की तैयारी में हैं। फिलहाल विरोधी खेमा 20 पार्षदों के संख्या बल के साथ गुप्त स्थान पर है।
विज्ञापन

विकास बुराडहैर ने डाली वीडियो
पिछले कई दिन से चल रही सुगबुगाहट के बीच पहली बार विरोधी खेमे ने अपने पत्ते खोले हैं। इसके तहत जिला पार्षद विकास बुराडहैर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा है कि इस बार चेयरमैन पदमा सिंगला को पद से हटा देंगे। विकास का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आशीर्वाद से ही अगले चेयरमैन का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इनेलो में हैं पदमा सिंगला
करीब ढाई साल पहले जब पदमा सिंगला चेयरमैन बनीं, उनके पति विनोद सिंगला केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के खासमखास होते थे, लेकिन छह महीने पहले उन्होंने नगर परिषद की मीटिंग के समय ही इनेलो की मदद ली। तब से ही विनोद सिंगला ने न सिर्फ बीरेंद्र सिंह का साथ छोड़ा, उनके व उनकी पत्नी और उचाना कलां से विधायक प्रेमलता के खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाए। अब वे इनेलो में हैं।
जल्द दी जाएगी तारीख
22 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र दिए हैं। इस पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। जल्द ही जिला परिषद की मीटिंग बुलाई जाएगी और इसमें अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला हो जाएगा।

अमित खत्री, डीसी।
करेंगे पूरी मदद
पदमा सिंगला व विनोद सिंगल इनेलो पार्टी के नेता हैं। उनके लिए पार्टी काम करेगी। उनकी पूरी मदद की जाएगी। मैं आज बाहर हूं। वीरवार को जींद पहुंचकर इस पर काम किया जाएगा।
परमेंद्र ढुल, विधायक, जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed