{"_id":"5b4cedf84f1c1b49748b5392","slug":"151531768312-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ी जाजवान, ईक्कस, बड़ौदी और जीवनपुर में बिछेगी पाइप लाइन, खर्च होंगे 170.46 लाख रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ी जाजवान, ईक्कस, बड़ौदी और जीवनपुर में बिछेगी पाइप लाइन, खर्च होंगे 170.46 लाख रूपये
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ी जाजवान, ईक्कस, बड़ौदी और जीवनपुर में बिछेगी पाइप लाइन, खर्च होंगे 170.46 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में पेयजल व्यवस्था के सुधार के लिए जन स्वास्थ्य विभाग लगातार अग्रसर है। किसी गांव में पेयजल के लिए लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, यह जन स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। इसके तहत जिले के खेड़ी जाजवान, ईक्कस, बड़ौदी और जीवनपुर गांवों में पाइप लाइन बिछाने का करोड़ों रुपयों के टेंडर जारी किए हैं।
इन सभी गांवों में अब तक पाइप लाइन नहीं होने या फिर टूटी हुई होने के कारण पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इन लोगों के पेयजल को लेकर अच्छे दिन आने वाले हैं। जल्द ही इन चारों गांवों में 170.46 लाख रुपये से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। इन गांवों में बिछने वाली पाइप लाइन डीआई की चार से छह इंच की मोटी होगी। इस पाइप लाइन से इन चारों गांवों की लगभग 15 हजार से ज्यादा आबादी को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। अब तक इन लोगों को पेयजल के लिए बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन गांवों में पेयजल ट्यूबवेल बैस आधारित है। गांव में बिछी पाइप लाइन ज्यादातर कंडम हो चुकी थी। जिसके कारण गांवों के कुछ ही घरों तक पानी की सप्लाई संभव थी। अक्सर इन गांवों के लोगों को पानी के लिए विभाग से शिकायत रहती थी। ग्रामीणों की इस समस्या के समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पाइप लाइन बिछाने के कार्य को मुख्यालय से मंजूरी लेकर लोगों को पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया।
नहीं रहेगी पेयजल किल्लत, शीघ्र शुरू होगा काम
इन चारों गांवों में पेयजल की किल्लत न रहे इसके लिए मुख्यालय से 170.46 लाख रुपये की मंजूरी लेकर पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर जारी किए हैं। अब शीघ्र ही इन सभी गांवों में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। जिससे लोगों के घरों तक आसानी से पानी पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
- संजय शर्मा एक्सईन जन स्वास्थ्य विभाग