{"_id":"5b4b93014f1c1b51748b5102","slug":"151531679489-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर दिया समाज में भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर दिया समाज में भाईचारे का संदेश
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आम जन के साथ स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को शानदार बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरणा देना है। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम विरेंद्र सहरावत ने शिरकत की। इसमें अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
राहगीरी में स्कूल के बच्चों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने चुटकुले, कविता, डांस की प्रस्तुति दी। इसमें स्कोर जीम के युवाओं ने हिंदी, पंजाबी फिल्मों के गानों पर डांस कर स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी। विनय अरोड़ा ने बॉर्डर फिल्म के गीत संदेशे आते हैं को गाकर दर्शकों का मन मोहा। डिफेंस कॉलोनी से गोल स्कूूल की छात्राओं ने मत छेड़ बलम मेरे चुंदड़ ने ना तो होज्या गी तकरार जले गीत की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मेें महाबीर पिनानियां ने पशु और पक्षियों की आवाज निकालकर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। इस अवसर पर कई विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए गए। अधिकारियों ने स्टालों पर बैठकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं की प्रचार सामग्री वितरित की। राहगीरी में जोर अजमाईश के लिए रस्साकसी, नेशनल कबड्डी, वॉलीबाल, हैंडबाल, योगा की प्रतियोगिता भी करवाई। इस अवसर पर नगराधीश सत्यवान सिंह मान, डीएसपी रामभज, राजकपूर सुरा, ईश्वर सांगवान, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।