{"_id":"5b4b92ff4f1c1b8f568b4759","slug":"151531679487-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण वार्ड 13 के लोगों की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण वार्ड 13 के लोगों की बढ़ी मुसीबत
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जुलाना के वार्ड 13 में गली में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण यहां के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है, क्योंकि गली में गंदा पानी ज्यादा मात्रा में भर गया है और गली तालाब के तबदील हो गई है। जुलाना के लाइनपार देवरड़ रोड की तरफ पड़ने वाले वार्ड 13 में जाने के लिए माल गोदाम के साइड में गली बनी हुई है। यहां से लोगों का आना जाना लगा रहता है। यह रास्ता मुख्य रास्ता है, लेकिन पिछले दिनों कस्बे में हुई बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ाने का काम किया है।
रामपाल बिश्नोई, फतेह सिंह पांचाल, हवा सिंह, विजेंद्र, कश्मीर, सत्यनारायण, सुनील, भीरा, मुकेश, मीना देवी, रेखा देवी, कृष्णा देवी, रानी, केलो, सरोज, नन्ही, निलम देवी ने बताया कि देवरड़ रोड की तरफ से वार्ड 13 में आने का यही मुख्य रास्ता है और यह रास्ता काफी सालों पुराना है। यहीं से वार्ड की महिलाएं पानी भरने के लिए आती जाती हैं, लेकिन बारिश के कारण पूरी गली गंदे पानी से भर गई है। गली में पानी की निकासी नहीं होने के कारण सारा गंदा पानी गली के बीचों बीच खड़ा है जिस कारण आने जाने का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। जिस कारण अब वार्ड के लोगों को बिना फाटक वाली रेलवे लाइनों को क्रॉस होकर जाना पड़ता है। इससे उनके साथ किसी प्रकार का हादसा घट सकता है। इस बारे में पहले भी नगरपालिका प्रशासन को गली पक्का करने के लिए गुहार लगाई जा चुकी है। मगर उनकी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। वार्ड के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े।
वार्ड के लोगों ने गली को पक्का करवाए जाने की मांग की है। उनके द्वारा नगरपालिका में होने वाली मासिक बैठक में यह मांग रखी जाएगी और वार्ड के लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
-मौसमी देवी, पार्षद, वार्ड 13, जुलाना।