फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गुजरात व हिमाचल चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गुजरात व हिमाचल चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
गुजरात व हिमाचल चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सोमवार को गुजरात व हिमाचल चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा को मिले बहुमत और कांग्रेस की हार के बाद भाजपा कार्यालय में लड्डू बांट कर खुशी मनाई गई, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में मायूसी रही। भाजपा ने इसे विकास की जीत बता रही है तो कांग्रेस केवल जनता का जनादेश बताकर इतिश्री कर रही है। जिले में कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। सुबह जब चुनाव के रुझान आने शुरु हुए तो लोग टीवी पर नजर टिकाए हुए थे। जैसे-जैसे भाजपा को बढ़त मिलती गई, वैसे-वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बढ़ता गया।
सोमवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के परिणाम घोषित किए गए। भाजपा को गुजरात में 99 सीटें मिलें जबकि कांग्रेस को 80 सीटें मिली। इस प्रकार से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा को 44 जबकि कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं। दोनों राज्यों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शहर के तांगा चौक, पंजाबी बाजार, भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे तथा इसे नरेंद्र मोदी पर फिर से जनता का विश्वास बताया। भाजपा केे जिला प्रधान अमरपाल राणा ने इसे विकास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत करार दिया। चुनाव परिणाम आने से पहले जिस प्रकार से एग्जिट पोल ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का साफ संकेत दे दिया था, उसको देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले ही जश्न की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता एग्जिट पोल द्वारा बताए गए नतीजों के फेल होने का इंतजार करते रहे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. राज सैनी ने कहा कि गुजरात में जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया है। पिछले 22 साल में भाजपा ने विकास के मामले में गुजरात की तस्वीर ही बदल दी।
विज्ञापन



जनादेश का करते हैं सम्मान
जींद विधानसभा के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुके प्रमोद सहवाग ने गुजरात व हिमाचल में कांग्रेस की हार पर कहा कि वह गुजरात के जूनागढ़ में पर्यवेक्षक के रुप में चुनाव प्रचार करने गए थे। जूनागढ़ में पांच विधानसभा क्षेत्रों में चार पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। सहवाग ने कहा कि भाजपा 150 सीटों की बात करती थी लेकिन भाजपा काफी कम सीटों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीत पर बांटे लड्डू
गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने पर नरवाना भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। नरवाना विधानसभा के विस्तारक डॉ. रामकिशन सरोहा ने इसे विकास और भाईचारे की जीत बताया। नरवाना मंडल के अध्यक्ष ईश्वर सिंह गोयल ने कहा कि इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत हुआ है अब हरियाणा में भी दोबारा से भाजपा की सरकार होगी। इस मौके पर नरवाना मंडल प्रभारी हरेंद्र डुमरखां, मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंद्र सिंह मोर, जोरा सिंह बड़नपुर, सुरेंद्र नैन, रिछपाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, दलबीर चोपड़ा, गुरमेल, जसबीर, जोगिंद्र सैनी और संजीव सैन उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed