फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शराब ठेकेदार की फायरिंग

शराब ठेकेदार की फायरिंग

Wed, 30 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदार की फायरिंग
जींद। गांव दनौदा खुर्द में कार सवार लोगों ने शराब ठेकेदार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में निशाना चुक जाने के चलते शराब ठेकेदार बाल-बाल बच गया। गोली चलने की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जींद निवासी मनोज ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव दनौदा खुर्द का शराब ठेका लिया हुआ है। मंगलवार सुबह वह गाड़ी में सवार होकर एक गली से निकल रहा था। इसी दौरान गांव कलौदा निवासी सिल्लू अपने चार अन्य साथियों के साथ वहां पर उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी खड़ी करके रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने उस पर गोली दाग दी, लेकिन इस दौरान गोली नहीं लगी। आरोपियों की मंसूबों को समझकर वह गाड़ी से नीचे उतरकर पास के मकान के अंदर घुस गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। इसके बाद सिल्लू व उसके साथी कार में सवार होकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव कलौदा निवासी सिल्लू को नामजद करके चार अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed