{"_id":"5b8d774c42c792464c73f10d","slug":"141535997772-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीएचडब्ल्यू काले कपड़े पहन शहर में आज निकालेंगे सरकार के खिलाफ जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएचडब्ल्यू काले कपड़े पहन शहर में आज निकालेंगे सरकार के खिलाफ जुलूस
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपीएचडब्ल्यू काले कपड़े पहन कर शहर में आज निकालेंगे जूलूस
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मांगों की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल में पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन के समर्थन में सोमवार को अध्यापक संघ और वोमेन पावर सोसायटी आई है। इस सोसायटी के जिलाध्यक्ष देवीराम कौशिक ने कहा कि 27 अगस्त से एमपीएचडब्ल्यू हड़ताल पर हैं। इससे एक तरफ तो स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और दूसरी तरफ प्रदेश सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों से बात करने के लिए सामने नहीं आ रही।
एसोसिएशन के जिला प्रधान संदीप कुंडू, उपप्रधान सरोज चहल, जिला सचिव सुशील शर्मा, सुरेश मंगलपुर व जिला प्रेस सचिव ने कहा कि मंगलवार चार सितंबर को शहर में सरकार की दमनकारी और तानाशाही नीतियों के विरोध में काले कपड़े पहन जुलूस निकाला जाएगा। पांच सितंबर को पांच कर्मचारी मुंडन करवाएंगे और 6 सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में शहर में जूलुस निकालकर सरकार से मांगों की अधिसूचना जारी करवाने के लिए कहा जाएगा।
कौशिक ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में हर घर से 24 घंटे जुड़े रहते हैं और उनको घर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं देते हैं। इनके हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। टीकाकरण व जच्चा-बच्चा सेवाएं रुक गई है। सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की मांगें जायज हैं और सरकार को इनकी मांग पूरी करनी चाहिए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करवाएं। बारिश का मौसम होने के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, डायरिया की बीमारी फैल सकती हैं। इसके साथ-साथ कर्मियों पर लगाए एस्मा का विरोध करती हैं। इस अवसर पर अध्यापक संघ के जिला सचिव संजीव सिंगला ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी है। कर्मचारियों की किसी भी जायज मांग को नहीं मानती और विरोध करने वालों को प्रताड़ित करने का काम करती है। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार, भूप सिंह वर्मा, रोहताश आसन, महाबीर शर्मा, सुरेश फौजी, बिजेंद्र फौजी, आनंद, सोमदत्त, संजय शर्मा मौजूद रहे।