फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में जींद से कुरूक्षेत्र जाएंगी 16 स्पेशल रोडवेज बस

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में जींद से कुरूक्षेत्र जाएंगी 16 स्पेशल रोडवेज बस

Tue, 12 Feb 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में जींद से कुरूक्षेत्र जाएंगी 16 स्पेशल रोडवेज बस
पीएम की रैली में जींद से जाएंगी रोडवेज की 16 स्पेशल बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कुरुक्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पंच व सरपंच महिलाएं भाग लेंगी। इस दौरान मंगलवार को जींद जिले की 800 महिला पंच, सरपंच, ब्लॉक समीति सदस्य, एनएम व आशा वर्कर अन्य महिला कर्मचारी भाग लेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज जीएम से बसों का प्रबंध करने के लिए आदेश दिए थे। रोडवेज जीएम ने भी जिला प्रशासन की मदद के लिए कार्यक्रम में महिलाओं के भाग लेने के लिए 16 रोडवेज बस भेजने की स्वीकृति दे दी। यह 16 बसें सुबह साढ़े सात बजे अपने निर्धारित स्थान से जींद से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी।
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में जींद डिपो की 16 बस कुरुक्षेत्र जाएंगी। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है। जींद डिपो में 166 बस ऑन रूट रहती हैं। इसमें से 16 बस कुरुक्षेत्र जाएंगी। इससे लोकल रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे चलेंगी यह 16 बस
जींद जिले से 16 बस अपने निर्धारित समय साढ़े सात बजे से कुरुक्षेत्र के लिए चलेंगी। 16 बस में से आठ बस जींद डिपो से, चार बस सफीदों व चार बस नरवाना से चलेंगी। जींद डिपो के अंतर्गत आने वाली आठ बस में से दो बस अलेवा, दो बस उचाना, दो बस जींद व दो बस जुलाना से रवाना होंगी। वहीं नरवाना डिपो के अंतर्गत आने वाली चार बस में से दो बस नरवाना व दो बस उझाना से चलेंगी। वहीं सफीदों डिपो के अंतर्गत आने वाली चार बस में से दो बस पिल्लूखेड़ा व दो बस सफीदों से साढ़े सात बजे चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को होगी परेशानी
गौरतलब है कि जींद डिपो में बसों को टोटा है। जींद डिपो की 166 बस ऑन रूट रहती हैं। इसमें से 16 बस मंगलवार को कुरुक्षेत्र पीएम के कार्यक्रम के लिए रवाना होंगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए जींद डिपो में बस की संख्या काफी कम है। ऐेसे में 16 रोडवेज बस कुरुक्षेत्र जाने पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिले से 800 महिला पंच व सरपंच कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज से बसों का प्रबंध करवाने के लिए कहा था। रोडवेज की 16 बस मंगलवार को महिला पंच व सरपंच को कार्यक्रम में लेकर जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बस सुचारु रूप से चलेगी। यात्रियों को भी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed