फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी रखने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रयोग की जाएगी वीवीपेट मशीन

चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी रखने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रयोग की जाएगी वीवीपेट मशीन

Fri, 18 Jan 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी रखने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रयोग की जाएगी वीवीपेट मशीन
चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी रखने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रयोग की जाएगी वीवीपैट मशीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ भगत ने कहा कि उपचुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर वीवीपैट मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का कोई भी व्यवधान आड़े न आए, इसके लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी तथा प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए माइक्रो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

भगत ने यह बात राजकीय प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय में आयोजित हुई चुनावी कर्मियों की पायलट रिहर्सल को संबोधित करते हुए की। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने पीठासीन अधिकारियों से कहा कि वह चुनाव की अहम कड़ी हैं, इसलिए अपनी ड्यूटी को गंभीरता से निभाएं। अगर उन्हें चुनाव कार्य को लेकर किसी चीज की जरूरत है तो वे बेझिझक किसी भी समय जिला प्रशासन से मांग कर सकते हैं। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सहरावत ने चुनावी ड्यूटी पर कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए तमाम प्रकार की आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि बिना मॉक-पॉल के मतदान प्रक्रिया शुरू न करवाएं। मॉक-पॉल प्रक्रिया मतदान शुरू होने से एक घंटे पहले पूरी करवा ले। सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार अपना प्रचार बूथ स्थापित नहीं कर सकता है। चुनाव कर्मचारियों को ईवीएम तथा वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed