फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मेन समाचार नाबालिग छात्रा का रात को घर से अपहरण कर खेत के कोठड़े में किया गैंगरेप

मेन समाचार नाबालिग छात्रा का रात को घर से अपहरण कर खेत के कोठड़े में किया गैंगरेप

Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मेन समाचार नाबालिग छात्रा का रात को घर से अपहरण कर खेत के कोठड़े में किया गैंगरेप
घर से अपहरण कर छात्रा से गैंगरेप, हाथ-पांव बांधकर तालाब में फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से शुक्रवार रात की रात 11 बजे दो युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे खेत में बने कोठड़े में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी लड़की के हाथ-पांव को बांधकर गांव के पास तालाब में फेंक गए। लड़की की तलाश में निकले परिजनों ने युवकों द्वारा बेटी को तालाब में फेंकते हुए देख लिया। परिजनों ने लड़की को तालाब से बाहर निकाला और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप करने के साथ-साथ चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। रात को वह 11 बजे अपनी मां के हाथों में मेहंदी लगाकर अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ ही देर में उसके कमरे में गांव के ही दो युवक छत के रास्त घुस गए और उसका अपहरण कर लिए। छात्रा ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर बैठाकर उसे खेत में बने एक कोठड़े में ले गए। कोठड़े में पहले से ही चार अन्य युवक मौजूद थे। यहां पर अपहरण करने वाले दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि पहले से मौजूद चार अन्य ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके हाथ व पांच बांध दिए। कुछ लोग रात को खेतों में रखवाली कर रहे थे, जो कोठे की तरफ आ रहे थे। आरोपियों ने रात एक बजे उसे बाइक पर बैठाकर गांव के तालाब में लेजाकर फेंक दिया। इसी दौरान उसके परिजन के लोग तलाशते हुए वहां पहुंच गए। ताऊ के बेटे ने उसे तालाब में फेंकते हुए देख लिया। शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद उसे तालाब से निकाला। इतनी ही देर में उसके अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सुबह आठ बजे परिजन उसे लेकर जुलाना थाना पहुंचे और शिकायत दी।
विज्ञापन

छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि छात्रा की शिकायत पर छह के खिलाफ धारा 363, 10 पोस्को, 307, 341, 342 और 363 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed