फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   131 students passed the National Means cum Merit Scholarship examination.

Jind News: नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा में 131 विद्यार्थी पास

Fri, 08 Mar 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
131 students passed the National Means cum Merit Scholarship examination.
जींद। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा में जिले भर से 131 विद्यार्थी पास हुए। यह परीक्षा जिले मेें 2543 विद्यार्थियों ने दी थी। इसके लिए 2756 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 196 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर 19 नवंबर 2023 को यह परीक्षा करवाई गई थी।
विज्ञापन


अब परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को नौंवी से 12वीं कक्षा तक एक हजार रुपये मासिक छात्रवृति के रुप में दिए जाएंगे। इस परीक्षा में 53 लडक़े व 78 लड़कियां पास हुई हैं। 131 विद्यार्थियों में से अलेवा ब्लॉक के दस, जींद ब्लॉक के 14, जुलाना ब्लॉक के तीन, नरवाना ब्लॉक के 57, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के पांच, सफ ीदों ब्लॉक के 16 व उचाना ब्लॉक के 26 विद्यार्थी शामिल हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरनामपुरा के दस विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय ने गुणवत्ता एवं संख्यात्मक आधार पर जिले में सर्वाधिक दस विद्यार्थियों ने यह छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्र गुरदयाल 119 अंक लेकर जिले में प्रथम, नवीन 118 अंक लेकर जिले में द्वितीय, नैतिक 114 अंक लेकर जिले में चतुर्थ व प्रिंस 110 अंक लेकर जिले में सातवें स्थान पर रहा। इनके अलावा आर्यन, विकास, आरती, महक, हरप्रीत कौर व नेहा ने परीक्षा उत्तीर्ण की। मुख्याध्यापक अनंत पाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने एनएमएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस वर्ष भी कल्चरल फेस्ट में स्कूल की टीम ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


नरवाना खंड ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं खंड के राजकीय मिडिल स्कूल जुलेहड़ा के नौ छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडऩपुर के सात विद्यार्थियों का एनएमएमएस परीक्षा में चयन हुआ। इसमें प्राची, प्रतिज्ञा, मुस्कान, पायल, जतिन, कुणालए युवराज शामिल थे। मॉडल संस्कृति विद्यालय बेलरखां के तीन विद्यार्थियों ने एनएमएमएस परीक्षा पास की। छात्रा वर्णिका ने 115 अंकों के साथ जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। -विजय लक्ष्मी जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed