फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   13 schools in Jind district have less than 20 students, education department seeks clarification

Jind News: जींद जिले के 13 स्कूलों में 20 से कम छात्र, शिक्षा विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 13 May 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 May 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
13 schools in Jind district have less than 20 students, education department seeks clarification
नरवाना। जिले के 13 सरकारी प्राइमरी व मिडल स्कूलों में छात्र संख्या 20 से भी कम होने पर शिक्षा विभाग ने गंभीर रुख अपनाया है। इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन कार्य दिवसों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

यह मामला एडीसी की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक में सामने आया था। इसको लेकर नामांकन अभियान व स्कूल संचालन की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हुए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष वर्मा ने बताया कि इन स्कूलों से पूछा गया है कि नामांकन बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किए गए, क्या सामुदायिक सहभागिता या जागरूकता गतिविधियां की गईं और वर्तमान स्थिति में सुधार के लिए कौन से कदम उठाए गए हैं। यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिले तो संबंधित स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



छात्र कम, स्टाफ ज्यादा

जिन 13 स्कूलों में छात्र संख्या 20 से कम है, उनमें से कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जहां केवल दो, तीन या सात छात्र ही पढ़ रहे हैं, जबकि स्टाफ की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




–स्कूलों की सूची जिनमें छात्रों की संख्या 20 से कम

स्कूल का नाम छात्र संख्या

.राजकीय मिडल स्कूल, नेहरा | 16 |
.राजकीय प्रा. विद्यालय, जीटीपुर | 02 |

. राजकीय प्रा. विद्यालय, डेरा वधावा | 03 |

. राजकीय प्रा. विद्यालय, डेरा साधा सिंह | 07 |

. राजकीय प्रा. विद्यालय, बागनवाला | 13 |

. शहीद गजे सिंह रा. प्रा. विद्यालय, सिरसा खेड़ी | 13 |

. राजकीय प्रा. विद्यालय, खरकरा | 13 |

. राजकीय कन्या प्रा. विद्यालय, धर्मगढ़ | 14 |

. राजकीय प्रा. विद्यालय, मांडों खेड़ी | 14 |

. राजकीय प्रा. विद्यालय, डेरा गुमान फार्म | 15 |

.सरकारी प्रा. स्कूल, खेड़ा (रामराय) | 17 |

. सरकारी प्रा. स्कूल, होशियारपुर | 17 |

. राजकीय मिडल स्कूल, जीवनपुर | 11 |



6 स्कूलों की 14 कक्षाओं में नामांकन शून्य

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इन 13 स्कूलों में 6 ऐसे स्कूल हैं जिनकी 14 कक्षाओं में एक भी छात्र नामांकित नहीं है। इनमें जीटीपुर की बालवाटिका से लेकर दूसरी, तीसरी व चौथी कक्षा, डेरा वधावा व डेरा साधा सिंह की कक्षाएं, खरकबुरा की तीसरी कक्षा, धर्मगढ़ की बालवाटिका व तीसरी और डेरा गुमान फार्म की चौथी व पांचवीं कक्षाएं शामिल हैं।




क्या स्कूल होंगे बंद या होंगे मर्ज

इस स्थिति को देखते हुए सवाल उठ रहा है कि क्या इन स्कूलों को बंद किया जाएगा या अन्य स्कूलों में मर्ज कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग मुख्यालय इस पर अंतिम निर्णय लेगा। फिलहाल यह स्कूल पहले की तरह ही संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed