फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डिप्टी डीईओ की निगरानी में खोले गए थे प्रश्न पत्र के बंडल : डीईओ

डिप्टी डीईओ की निगरानी में खोले गए थे प्रश्न पत्र के बंडल : डीईओ

Tue, 16 Apr 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी डीईओ की निगरानी में खोले गए थे प्रश्न पत्र के बंडल : डीईओ
जींद। नियम 134ए के तहत हुई परीक्षा में डिफेंस कॉलोनी स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा के एक घंटे पहले पेपर का बंडल खोला गया था। केंद्र पर उस दौरान निदेशक वंदना गुप्ता थीं। परीक्षा से एक घंटे पहले पेपर का बंडल खोलने पर वंदना गुप्ता ने केंद्र पर तैनात अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जांच के लिए उनकी शिकायत डीईओ व निदेशालय भेजी थी। इस पर डीईओ सुनीता रूहिल ने कहा कि जांच में पाया गया है कि डिप्टी डीईओ जगदीश चंद्र की निगरानी में परीक्षा से 20 से 25 मिनट पहले विद्यार्थियों को पेपर बांटने के लिए बंडल खोला गया था। ऐसे में कोई दिक्कत की बात नहीं है, न ही पेपर लीक हुआ है। कार्रवाई जारी है, अगर कोई अन्य तथ्य सामने आते है तो उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के लिए 14 अप्रैल को जिलेभर में 134ए के तहत 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच विद्यार्थी अपने रोल नंबर व आधार कार्ड के साथ सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। उस दौरान समय से एक घंटा पहले ही पेपर का केंद्र में तैनात अधिकारियों द्वारा खोला गया था। उस दौरान निदेशक वंदना गुप्ता ने केंद्र का दौरा किया तो परीक्षा के घंटे पहले पेपर का बंडल खोलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी और इसकी शिकायत डीईओ व निदेशालय को भेजी थी। इस पर डीईओ सुनीता रूहिल ने कहा कि डिप्टी डीईओ जगदीश चंद्र की निगरानी में पेेपर विद्यार्थियों को बांटने के लिए 20 से 25 मिनट पहले खोले गए थे। ऐसे में काई दिक्कत वाली बात नहीं है। जिस दौरान वंदना गुप्ता दौरे पर थी तो दो बंडल बंद भी थे। जांच जारी है, अगर और कोई तथ्य सामने आएंगे तो उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed