{"_id":"59e78b974f1c1bf3538b8301","slug":"121508346775-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी करके पटाखे किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी करके पटाखे किए बरामद
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों में दुकान पर छापेमारी करके पटाखे किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। आदर्श कालोनी सफीदों में पुलिस ने एक दुकान पर छापेमारी कर अवैध तरीके से बेचे जा रहे पटाखों को बरामद किया है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
सफीदों थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आदर्श कालोनी में एक दुकान पर अवैध तरीके से पटाखे बेचे जा रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और वहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। जहां पर तलाशी लिए जाने पर 10 डिब्बे 12 स्टार शॉट बम,19 डिब्बे माइक्रोमैक्स चक्करी, 17 डिब्बे पटाखे, 30 डिब्बे राकेट सहित अन्य पटाखे बरामद किए। पुलिस पूछताछ में दुकानदार की पहचान अनाज मंडी सफीदों निवासी धीरज के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी।