फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ली गई शपथ

ली गई शपथ

Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
ली गई शपथ
स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग की ली शपथ
विज्ञापन

सफीदों। गांव मुआना के एसडीएम स्कूल में स्वदेशी अपनाओं पर स्कूली बच्चों को शपथ दिलाई। स्कूल संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि दीपावली पर बाजार में चीन द्वारा उत्पादित दीपक, रोशनी, पटाखे, मुर्तियां व अन्य सामान भारत में बिकने के लिए आता है। हमें इन सामानों को पूर्ण रूप से बहिष्कार करके भारत में उत्पादित सामानों को ही इस त्यौहार पर उपयोग में लाना चाहिए। एक आंकड़े के मुताबिक प्रतिवर्ष लगभग 3556 अरब रुपये का घाटा हमें चीन निर्मित सामान के आयात करने से हो रहा है। कई वस्तुओं का उत्पादन तो चीन भारत में ही कर रहा है जोकि भारत की अर्थव्यवस्था, रोजगार व उद्योगों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाओं अभियान में हर सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों को आगे आना चाहिए ताकि इस अभियान को की गति में तेजी आए। उन्होंने कहा कि हर युवा का कर्तव्य बनता है कि वे समाज में एक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सचेत करें ओर लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित करें। दुकानदारों को भी यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर चीन निर्मित सामान को ना बेेचें और एक बोर्ड भी दुकान के बाहर लगाएं कि यहां पर चीनी सामान नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed