{"_id":"6799214dde861578770bbbf1","slug":"1209-students-took-the-foundation-level-2-exam-38-remained-absent-jind-news-c-199-1-jnd1002-129119-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1209 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा, 38 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1209 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा, 38 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
जींद। बुनियादी लेवल-2 की परीक्षा मंगलवार को जिलेभर में पांच केंद्रों पर हुई। जिले के 1247 विद्यार्थियों में से 38 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे और 1209 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक था। दो घंटे तक चली इस परीक्षा में छात्रों से गणित आधारित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का था और परीक्षा 200 अंकों की थी। इसका परिणाम सात फरवरी को जारी होगा। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को लेवल-3 के लिए चुना जाएगा। लेवल-3 में छात्रों से एक विषय आधारित पेपर लिया जाएगा। इसके बाद पूरे प्रदेश से चुने गए तीन हजार विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के अंतर्गत स्थापित 103 केंद्रों पर उनकी शिक्षा शुरू कराई जाएगी। लेवल-3 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी, जिसका परिणाम 20 मार्च को घोषित किया जाएगा। सात अप्रैल से बैच शुरू होने की संभावना है। मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को 9वीं व दसवीं कक्षा में दो साल तक एकेडमिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इस समय जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र बने हुए हैं, जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों शामिल हैं, जहां लगभग 250 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
बॉक्स..........
सुपर-100 के लिए आए 2400 से अधिक आवेदन
वहीं दूसरी ओर सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। 28 जनवरी तक सुपर-100 के लिए इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते थे, जिसके लिए 2400 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार सुपर-100 लेवल 1 की परीक्षा पांच फरवरी को होने की संभावना है। 20 फरवरी को लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा पांच अप्रैल को होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी होगा। वहीं पांच मई से बैच शुरू होने की संभावना है। सुपर-100 के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
बॉक्स...........
1209 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा मंगलवार को जिलेभर में पांच केंद्रों पर हुई। 1247 विद्यार्थियों में से 38 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे, जबकि 1209 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बुनियाद शिक्षा विभाग की अच्छी योजना है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि विभाग की बेहतर योजनाओं का लाभ लें।
विज्ञापन
-डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।