फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12 boxes of liquor and eight thousand rupees looted on the strength of pistol

पिस्तौल के बल पर 12 पेटी शराब और आठ हजार रुपये लूटे

Fri, 11 Jun 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
12 boxes of liquor and eight thousand rupees looted on the strength of pistol
तीन-चार गाड़ियों में आए लोगों ने पिस्तौल के बल पर गांव रामराय में शराब के ठेके से 12 पेटी देसी शराब और आठ से दस हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर दो नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव रामराय निवासी सुमेर सिंह ने कहा कि वीरवार शाम को लगभग साढ़े छह बजे तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर 15-20 लोग गांव रामराय स्थित उसके शराब ठेके पर आए। आते ही उन्होंने पिस्तौल के बल पर ठेके से 12 पेटी देसी शराब और गल्ले में रखे 8 से 10 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने सुमेर सिंह की शिकायत पर गांव रामराय हाल आबाद शीतलपुरी कॉलोनी जींद निवासी प्रमोद उर्फ काला तथा गांव ऐंचरा निवासी रावण को नामजद करते हुए 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed