{"_id":"5ca24795bdec22146112642f","slug":"11554139029-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट डेंटल सर्जन एसोसिएशन ने छोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट डेंटल सर्जन एसोसिएशन ने छोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता प्राप्त चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्राइवेट डेंटल एसोसिएशन ने सोमवार को सीएम विंडो पर शिकायत देते हुए जिले में बिना मान्यता प्राप्त चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि इन चिकित्सकों की वजह से एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी व कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। ज्ञान के अभाव में यह फर्जी चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
प्राइवेट डेंटल सर्जन एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. विवेक सिंगला, डॉ. अखिलेश, डॉ. अभिषेक, डॉ. हरनेक सिंह, डॉ. हरदीप सिंह, डॉ. नवनीत, डॉ. रचना गर्ग आदि ने सीएम विंडो में दी शिकायत में कहा कि यह फर्जी चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। पैसे बचाने के चक्कर में ये एक ही सिरिंज का प्रयोग कई मरीजों पर कर रहे हैं। इसके साथ-साथ बिना ज्ञान के ऐसी दवाई दे देते हैं, जिससे मरीज पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इनकी वजह से जिले में मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। एसोसिएशन ने कहा कि यदि इन फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई नहीं की गई तो लोगों के स्वास्थ्य के साथ ऐसे ही खिलवाड़ होता रहेगा।