फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फल्गू मेले में व पीएम की रैली में गई एम्बुलेंस, तड़फते रहे मरीज, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ी सरकार की मार,

फल्गू मेले में व पीएम की रैली में गई एम्बुलेंस, तड़फते रहे मरीज, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ी सरकार की मार,

Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
फल्गू मेले में व पीएम की रैली में गई एम्बुलेंस, तड़फते रहे मरीज, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ी सरकार की मार,
फल्गू मेले और पीएम की रैली में गईं एंबुलेंस, तड़पते रहे मरीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कम संसाधनों के चलते पहले ही वेंटिलेटर पर चल रही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी मार भी पड़ी है। इसके चलते मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस बार जिले की एंबुलेंस सेवा पर सरकारी व्यवस्था की मार पड़ी है। इसके चलते गोहाना निवासी घायल महिला को करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस मिल पाई।
हुआ यूं कि गोहाना की हुकमचंद कॉलोनी निवासी सुनीता अपनी ननद के साथ पांडू पिंडारा में अमावस्या का स्नान करने आई थी। जब वे लोग गोहाना जाने के लिए पांडू पिंडारा गांव के बस स्टॉप पर खड़े थे उसी दौरान जींद की ओर से एक बस आई और दोनों महिलाएं इसमें सवार हो गईं। बस चलते ही इसमें मौजूद अन्य यात्रियों ने बताया कि बस गोहाना नहीं जाएगी। इस पर सुनीता चलती बस से ही उतरने का प्रयास करने लगी और वह गिर गई। यहां लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक नहीं पहुंची। ऐसे में निजी वाहन से महिला को नागरिक अस्पताल लाया गया। महिला को यहां करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस मिल पाई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी एंबुलेंस नहीं होने की बात कह कर मामला टाल दिया।
विज्ञापन

पीएम की रैली और फल्गु मेले में गई हैं एंबुलेंस
जिला में कुल 15 एंबुलेंस हैं। इनमें से छह एंबुलेंस जींद के नागरिक अस्पताल में हैं। दो एंबुलेंस किलकारी हैं, जो दिन भर सिर्फ जच्चा व बच्चा को उनके घर तक पहुंचाती हैं। दो एंबुलेंस मंगलवार को सांपला में प्रधानमंत्री की रैली में भेज दी गई। एक एंबुलेंस खराब है और एक एंबुलेंस के सहारे व्यवस्था चली। जिस समय महिला को अस्पताल में लाया गया, एंबुलेंस मरीज को लेकर रोहतक पीजीआई गई हुई थी। इसके चलते महिला को करीब एक घंटे तक यहां एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है परेशानी
एंबुलेंस की कमी के चलते पहले भी काफी परेशानी हो चुकी है। करीब दस दिन पहले मनोहरपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में पांच-छह लोग घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में भी घायलों को एंबुलेंस नहीं मिल पाई थी। इसके चलते एक घायल की रास्ते में ही मौत हो गई थी।
जिला को चाहिए 25 एंबुलेंस
करीब 14 लाख की आबादी वाले जींद जिला को नियमानुसार 25 एंबुलेंस चाहिए, लेकिन यहां महज 15 ही एंबुलेंस हैं। इनमें से छह जींद के नागरिक अस्पताल में, दो नरवाना, दो सफीदों व कुछ सीएचसी स्तर पर हैं। इसके चलते आए दिन मरीजों को परेशानी होती है।

हां एंबुलेंस की कमी है। इसके चलते परेशानी होती है। सरकार को मांग भेज रखी है। सरकार से एंबुलेंस मिलने के बाद ही कुछ हो सकता है। एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर ही देरी होती है।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed