{"_id":"5963d10f4f1c1b02668b4720","slug":"11499713807-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"105 जेबीटी अध्यापकों को विभिन्न स्कूलों में मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
105 जेबीटी अध्यापकों को विभिन्न स्कूलों में मिली नियुक्ति
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
81 को आज किए जाएंगे सेंटर अलाट
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में नवनियुक्त जेबीटी टीचरों को स्कूल अलॉट करने की सोमवार को प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जेबीटी अध्यापकों को सवा दो महीने पहले ज्वाइन तो करा लिया था, लेकिन उनकी हाजिरी प्रतिदिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगाई जा रही थी। जिले में 186 जेबीटी अध्यापकों को नियुक्ति दी गई थी। इनमें से 105 जेबीटी अध्यापकों को सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में सेंटर अलॉट कर दिए, जबकि 80 अध्यापकों को मंगलवार को सेंटर अलॉट किए जाएंगे। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जींद जिले में 186 नव चयनित जेबीटी को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियुक्ति दी गई थी। स्कूलों में स्टाफ सरप्लस होने के कारण उनकी कार्यालय में हाजिरी लगवाई जा रही थी। अब छात्र संख्या 25 के अनुपात में एक टीचर के हिसाब से जेबीटी को स्टेशन अलॉट किए गए हैं।
रेशनलाइजेशन नीति में सुधार करके दी गई ज्वाइनिंग
शिक्षा विभाग की रेजशनलाइजन नीति के तहत 30 छात्रों पर एक अध्यापक की नियुक्ति की जानी है, लेकिन जिले में इस अनुपात के तहत टीचर सरप्लस थे। इस कारण नवनियुक्त जेबीटी अध्यापकों को स्कूलों में भेजने की बजाए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियुक्त किया गया था। अब शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश जारी किए गए कि 25 विद्यार्थियों के ऊपर एक अध्यापक की नियुक्ति की जाए। ताकि नव चयनित के लिए स्कूलों में सीटें बन सकें।
निदेशालय की तरफ से मौखिक रूप से जेबीटी को 25 छात्र संख्या के हिसाब से नियुक्ति देने के निर्देश मिले हैं। सोमवार को सभी नव चयनित जेबीटी को बुलाकर उन्हें अस्थाई रूप से स्टेशन अलॉट कर दिए गए। -सत्यावति नांदल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
105 जेबीटी अध्यापकों को विभिन्न स्कूलों में मिली नियुक्ति
सवा दो महीने से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगा रहे थे हाजिरी