फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   छह दिन में 6514 लाइसेंस शस्त्र जमा कराना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं

छह दिन में 6514 लाइसेंस शस्त्र जमा कराना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं

Sat, 05 Jan 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
छह दिन में 6514 लाइसेंस शस्त्र जमा कराना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं
जींद उपचुनाव: अवैध हथियारों को रोकने का जिम्मा सीआईए और डिटेक्टिव स्टाफ को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चुनाव आयोग द्वारा जींद विधानसभा उपचुनाव करवाने की घोषणा पांच दिन पहले की गई थी। तीन जनवरी चुनाव अधिसूचना जारी गई थी, मगर पुलिस को अब लाइसेंसी हथियार जमा करवाने की याद आई है। अब केवल छह दिन में 6514 लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करवाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके साथ-साथ जींद में आने वाले अवैध हथियारों को रोक पाना भी पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द साबित होगा। इसके लिए सीआईए व डिटेक्टिव स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शुक्रवार को एसएसपी अश्विन शैणवी ने जींद जिले के सभी आर्म्स लाइसेंस धारकों को 10 जनवरी तक अपने-अपने नजदीकी थानों में अपने हथियार जमा करवाने का अनुरोध किया है। फिलहाल एक भी हथियार जमा नहीं हुआ है। यदि यह अनुरोध एक जनवरी को ही हो जाता तो अब तक काफी हथियार जमा हो जाते, लेकिन अब शुक्रवार को हथियार जमा करवाने का अनुरोध हुआ है। जिले में 6514 आर्म्स लाइसेंस हैं। पुलिस ने लोगों को दस जनवरी तक अपने हथियार जमा करवाने के लिए कहा है। इसमें केवल छह दिन ही बचे हैं। इसका मतलब प्रतिदिन रोजाना 1100 हथियार जमा होंगे। तभी जाकर पूरे हथियार जमा हो सकते हैं। अपने आदेशों में एसएसपी अश्विन शैणवी ने साफ कहा है कि इन आदेशों का पालन नहीं करने वाले आर्म्स लाइसेंसधारक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को भी आदेश जारी कर इनका पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

अवैध हथियारों पर रोक लगाना होगा मुश्किल
विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस को लाइसेंसधारी हथियारों को तो जमा करवाना ही होगा, साथ ही जींद में बाहर से आने वाले अवैध हथियारों पर भी रोक लगानी होगी। वर्ष 2018 में पुलिस ने लगभग 235 अवैध हथियारों को पकड़ा था। नए वर्ष की शुरुआत हुए मात्र चार दिन ही हुए हैं। इन चार दिनों में पुलिस चार अवैध हथियार पकड़ चुकी है। इस प्रकार अवैध हथियारों पर रोक लगाना भी पुलिस को किसी जंग जीतने से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुख्यात अपराधियों का रिकार्ड खंगाल रही खुफिया व सीआईडी टीम
चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए खुफिया व सीआईडी टीम कुख्यात अपराधियों का रिकार्ड खंगाल रही है। इन अपराधियों को जिले से बाहर रखना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। शहर तथा गांवों के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर भी पुलिस की नजर है। इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

शांतिपूर्वक संपन्न होंगे चुनाव
डीएसपी आदर्शदीप ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। सभी लाइसेंस धारक हथियारों को जमा करवा लिया जाएगा। अवैध हथियारों को पकड़ने के लिए सीआईए व डिटेक्टिव की टीम को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed