फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बारिश के कारण किसानों की सब्जियां हुई खराब, सब्जियों के दाम हुए दोगुना

बारिश के कारण किसानों की सब्जियां हुई खराब, सब्जियों के दाम हुए दोगुना

Sat, 07 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण किसानों की सब्जियां हुई खराब, सब्जियों के दाम हुए दोगुना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। मौसम की मार किसानों के साथ-साथ ग्राहकों पर भी पड़ी है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण किसानों की सब्जियों की फसलें पानी में डूब गईं जिसके कारण मंडियों में सब्जियां पहले की अपेक्षा बहुत कम मात्रा में पहुंचीं। इससे सब्जियों के दामों में पहले की अपेक्षा दोगुना बढ़ोतरी हुई हैैैैैै। आम आदमी सब्जियां खरीदने में खुद को असहज महसूस कर रहा है। गौरतलब है कि गांव बंद के दौरान भी सब्जियां मड़ियों में कम पहुंची थी जिसके कारण उस समय भी मंडियों में सब्जियों के दाम आसमान छुए थे। ऐसे में फिर से सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों को सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है कि वे कौनसी सब्जी बनाएं।
सब्जी पहले का रेट अब का रेट
घीया 30 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
शिमला मिर्च 50 रुपये प्रति किलो 70 रुपये प्रति किलो
अरबी 45 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
भिंडी 20 रुपये प्रति किलो 40 रुपये प्रति किलो
तोरी 20 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
करेला 25 रुपये प्रति किलो 30 रुपये प्रति किलो
फूल गोभी 30 रुपये प्रति किलो 40 रुपये प्रति किलो
हरी मिर्च 35 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
खीरा 15 रुपये प्रति किलो 30 रुपये प्रति किलो
टमाटर 25 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
आलू 10 रुपये प्रति किलो 18 रुपये प्रति किलो
प्याज 14 रुपये प्रति किलो 24 रुपये प्रति किलो
पहलेे की अपेक्षा मंडी में सब्जियां कम आईं
सब्जी विक्रेता आजाद सिंह का कहना है कि सब्जियां पहले की अपेक्षा मंडियों मेें आधी मात्रा में पहुंची हैं। ग्राहकों की डिमांड ज्यादा है और सब्जियां कम। इसलिए सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन

बरसात के कारण सब्जियां हुईं बर्बाद
किसान रोहताश का कहना है कि बरसात के कारण सब्जियों के फूल जल्दी झड़ गए जिस कारण सब्जियां पहले की अपेक्षा कम पैदा हुईं। इससे किसान को बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान छू रहे सब्जियों के दाम
ग्राहक गीता देवी का कहना है कि पिछले कुछ दिन से सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। ऐसे में आम आदमी को रोजाना उपयोग में होने वाली सब्जियां को खरीदने में मुश्किल का समाना करना पड़ रहा है।

पहले की अपेक्षा मंडी में सब्जी कम आ रही है। बारिश के कारण सब्जियों के फूल झड़ गए हैं। जिससे किसानों की सब्जियों की पैदावार पहले की अपेक्षा कम हो गई है। इसी के चलते दामों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा ही नहीं यूपी व राजस्थान में भी सब्जियों की पैदावार कम हो रही है।
-आढ़ती, सतीश।
मंडी में प्रतिदिन सब्जी की आवक
सब्जी पहले अब
घीया 1000 किलो 625 किलो
तोरी 250 किलो 100 किलो
भिंडी 500 किलो 250 किलो
हरी मिर्च 500 किलो 200 किलो
टमाटर 15000 किलो 7500 किलो
खीरा 10000 किलो 6250 किलो
करेला 1200 किलो 300 किलो
फूल गोभी 500 किलो 200 किलो
शिमला मिर्च 400 किलो 250 किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed