{"_id":"69654fb3c585418dd605591d","slug":"11000-girls-will-be-worshipped-and-a-procession-carrying-sacred-water-pots-will-be-taken-out-on-the-18th-jind-news-c-199-1-sroh1009-146898-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 11 हजार कन्याओं का होगा पूजन, 18 को निकलेगी कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 11 हजार कन्याओं का होगा पूजन, 18 को निकलेगी कलश यात्रा
विज्ञापन
12जेएनडी42: गुप्त नवरात्रों के महोत्सव को लेकर बैठक करते हुए श्रद्धालु। स्रोत पुजारी
जींद। मानव कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए महाभारत कालीन जयंती देवी मंदिर में भव्य कन्या पूजन होगा। माता के दरबार में गुप्त नवरात्रों के शुभांरभ के साथ 51 पंडित प्रतिदिन सवा लाख नवार्ण मंत्रों का जाप करेगें। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जयंती देवी मंदिर सिद्धपीठ में पुजारी नवीन कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई।
पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि 18 जनवरी 2026 रविवार मोनी अमावस्या को रानी तालाब से जयंती देवी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा। इसमें लगभग 1500 से अधिक महिला श्रद्धालुओं द्वारा भव्य मां की पालकी के साथ यात्रा निकाली जाएगी।
19 जनवरी से 31 जनवरी तक रोजाना 51 ब्राह्मणों द्वारा रोजाना सवा लाख नवार्ण मंत्र जाप,108 दुर्गा सप्तशती पाठ व यज्ञ होगा। 31 जनवरी को सुबह 9.00 बजे पूर्ण आहुति व 11 हजार कन्याओं का पूजन आरंभ होगा।
विज्ञापन
इस आयोजन में अनेकों संत महात्माओं के अलावा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, हरियाणा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी समेत अनेक राजनीतिक व सामाजिक लोग शिकरत करेंगे।