फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   101 swings will be installed in Teej festival celebration

Jind News: तीज उत्सव समारोह में लगेंगे 101 झूले

Tue, 06 Aug 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
101 swings will be installed in Teej festival celebration
05जेएनडी35-तीज उत्सव कार्यक्रम में लगाए गए झूले में झुला झुलती सीओ डॉ. किरण सिंह। स्रोत स्वयं
जींद। प्रदेश सरकार की ओर से 7 अगस्त को जींद की नई अनाज मंडी में तीज उत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्यातिथि होंगे। इसमें 30 हजार महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अनाज मंडी में हो रही तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ नगरायुक्त वीरेंद्र सहरावत, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह, जींद के एसडीएम राकेश सैनी, सफीदों के एसडीएम मनीष फोगाट, उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक मौजूद रहे। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीज महोत्सव महिलाओं का पारंपरिक त्योहार है। इसमें महिलाओं की विशेष भूमिका रहती है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की लगाई जाने वाली प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम को तीज का माहौल देने के लिए रंग-बिरंगे झूलों के साथ महिलाएं हरियाणवी वेशभूषा में भी नजर आएंगी। महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदेश के कई स्वयं सहायता समूह भी प्रदर्शनी लगाएंगे। अनाज मंडी में करीब 101 झूले लगाने के अलावा 50 स्टॉल लगाने की तैयारी है। मेहमान हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद चखेंगे। जिला प्रशासन दूध, घेवर, पूड़े, गुलगुले, सुहाली पारंपरिक मिठाइयों का विशेष प्रबंध करेगा।
विज्ञापन


लोक नृत्य की होगी प्रस्तुति

मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचारक गजेंद्र फोगाट ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य मंच के माध्यम से पारंपरिक तीज के गीतों पर लोक नृत्य की प्रस्तुति होंगी। कलाकार रामकेश जीवनपुरिया के साथ अन्य लोक कलाकारों की मनभावन प्रस्तुति देखने और सुनने को मिलेगी।

05जेएनडी35-तीज उत्सव कार्यक्रम में लगाए गए झूले में झुला झुलती सीओ डॉ. किरण सिंह। स्रोत स्वयं

05जेएनडी35-तीज उत्सव कार्यक्रम में लगाए गए झूले में झुला झुलती सीओ डॉ. किरण सिंह। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed