{"_id":"7c1671ba881df19205a13f7ff6caeb8f","slug":"10-lacs-theft-from-property-dealer-s-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से दस लाख उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से दस लाख उड़ाए
Jind
Updated Wed, 18 Jun 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना रोड पर कार सवार दो युवक एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर दस लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, तब कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पाकर डीएसपी धर्मबीर पूनिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नरवाना रोड के विश्वकर्मा कॉलोनी में गांव खटकड़ निवासी नरेंद्र ने प्रॉपर्टी की डीलिंग के लिए कार्यालय बनाया है। मंगलवार देर शाम को कार्यालय के शीशे बंद कर नरेंद्र जेसीबी लगी साइट पर चला गया। पीछे से कार सवार दो युवक कार्यालय पहुंचे और दुकान के शीशे तोड़कर अंदर घुस गए। युवकों ने कार्यालय में रखे दस लाख रुपये की नकदी निकाल ली और नरवाना की तरफ फरार हो गए।
पड़ोस के एक दुकानदार ने फोन पर नरेंद्र को इसकी सूचना दी। पड़ोसी मिस्त्री संजय ने बताया कि सफेद रंग की कार में दो युवक कार्यालय पहुंचे थे। जब उन्होेंने शीशा तोड़ा तो आवाज सुनकर उसने दुकान की तरफ देखा था। एक युवक अंदर से थैला उठाकर बाहर आया और कार में बैठकर फरार हो गया। नरेंद्र खटकड़ ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर डीएसपी धर्मबीर पूनिया और शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चला।