{"_id":"c8aedf788b918b7cf098584f0b6c5657","slug":"jind-post-office-run-only-one-postmaster-others-on-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में एकमात्र पोस्टरमास्टर चला रहे हैं डाकघर, बाकी छुट्टी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में एकमात्र पोस्टरमास्टर चला रहे हैं डाकघर, बाकी छुट्टी पर
जींद/ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद का डाकघर एकमात्र पोस्टमास्टर के सहारे चल रहा है। डाकघर के सभी कर्मचारी छुट्टी पर हैं।
शनिवार सुबह कार्यालय में 11 बजे तक किसी कर्मचारी के आफिस में न आने पर उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
11 बजे के बाद पोस्टमास्टर बलकार सिंह ड्यूटी पर पंहुचे तो वे उपभोक्ताओं पर भी आग बबूला हो गए। करनाल शिकायत करने की सलाह देते कहा कि सभी कर्मचारी छुट्टी पर हैं।
शहरवासी पंकज, सतीश शर्मा, राजेश, राकेश ने बताया कि वे सुबह से डाकघर में स्पीड पोस्ट और डाक से संबंधित अन्य कार्यों के लिए आए हैं, लेकिन डाक कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए।
उधर, पोस्टमास्टर बलकार सिंह का कहना है कि यहां कोई भी कर्मचारी डयूटी पर नहीं है। सभी छुट्टी गए हैं। उपभोक्ताओं को शिकायत ही करनी है तो करनाल में करें।