{"_id":"67be1f0c239951222607be13","slug":"youths-beaten-up-in-a-wedding-procession-case-registered-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-119019-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बरात में युवकों के साथ मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बरात में युवकों के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Wed, 26 Feb 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव मलिकपुर में बारात में आए युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव साहुवास जिला चरखी दादरी निवासी अजय ने बताया कि उसके दोस्त सागर की शादी में वह, उसका चाचा सुनील बारात में आए हुए थे। बरात में मेरे गांव के अशोक, नीरज, राहुल भी आए थे। इन्होंने उसके चाचा सुनील के साथ झगड़ा किया। जब वह बीच-बचाव करने लगा तो उसको भी चोट मारी। मामले की शिकायत छुछकवास चौकी में दर्ज करवाई गई है। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि गांव मलिकपुर में आई बरात में युवकों से उसी गांव के बरातियों की ओर से मारपीट करने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन