{"_id":"65a45c0f4ad47eadf20db0b4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-vehicle-on-kmp-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4900-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसौदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को शिनाख्त के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
रविवार की सुबह आसौदा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि केएमपी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर एएसआई सुधीर पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक की जेब से भी ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान संभव हो सके। सुधीर पाल के अनुसार देखने पर मृतक मंदबुद्धि प्रतीत होता है। साथ ही आसपास एरिया में पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त युवक पिछले तीन-चार दिन से यहां घूमता देखा जा रहा था। मृतक की पहचान से संबंधित सूचना सभी चौकियों व थानों में दी गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बादली रोड पर मिला व्यक्ति का शव, पहचान नहीं
बहादुरगढ़। शहर के बादली रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की मौत ठंड से हुई या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह रही। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना शहर पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार की सुबह शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बादली रोड पर एक व्यक्ति बेसुध हालत में लेटा हुआ है। सूचना पर थाना शहर से एचसी रामबीर टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी सांसे थम चुकी थी। आसपास एरिया में मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक की जेब से भी ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो सके। मृतक की उम्र करीब 35-40 वर्ष के बीच में आंकी जा रही है। शरीर पर काले रंग की जैकेट और भूरे रंग की पेंट है। आंशका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ठंड से हुई होगी। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल शव को पहचान के लिए शव गृह में रखवाया गया है।