{"_id":"659ae5dbb8d87f9a130d9abf","slug":"young-man-hanged-himself-under-suspicious-circumstances-died-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4747-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा, मौत
Sun, 07 Jan 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर की एक कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। मानसिक परेशानी से तंग आकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
मृतक की पहचान करीब 29 वर्षीय गोविंदा के रूप में हुई है। वह बैंक कॉलोनी का निवासी था। शनिवार को अपने मकान के पास अपनी डेयरी में गया था वह वहीं पर सोता था। रविवार सुबह उठकर नहीं आया तो परिजनों ने ऊपर चौबारे में जाकर देखा। उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर सेक्टर-9 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई गई। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया है कि गोविंदा मानसिक तनाव से जूझ रहा था। संभवत: इसी वजह से रात को उसने फंदा लगा लिया। हालांकि असल पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।