फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wrestler Siddhant won in the 85 kg category.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 85 किलो वर्ग में पहलवान सिद्धांत ने मारी बाजी

Tue, 28 Oct 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Siddhant won in the 85 kg category.
27jjrp25- झज्जर। कुश्ती का मुकाबले खेलते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
बेरी। संत शिरोमणि बाबा हरिदास मंदिर दल्ला वाला धाम बेरी में आयोजित दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने अलग-अलग वजन के वर्ग में दमदख दिखाया। मुख्यअतिथि के रूप में बाबा भोलादास ने शिरकत की। देर शाम तक चले फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आसपास के गांवों के खेल प्रेमी जुटे रहे। 85 किलो भार वर्ग में सिद्धांत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कुश्ती में 27 किलोग्राम भार वर्ग में जयदीप, 30 किलोग्राम में देविड़, 33 किलोग्राम में वीरपाल दुबलधन, 36 किलोग्राम में नैतिक मोखरा, 39 किलोग्राम में हर्ष मोखरा, 42 किलोग्राम में कर्मदेव, 49 किलोग्राम में विवेक, 57 किलोग्राम में यंनत ढ़राणा, 65 किलोग्राम में निशांत, 74 किलोग्राम में रोहतक के अश्वनी, 85 किलोग्राम में रोहतक के सिद्धांत प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि हर वर्ष पूरे क्षेत्र वासियों के सहयेाग से विशाल दंगल व भंडारे का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि दंगल में विजेता खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सुबह हवन यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति डाली और बाबा हरिदास की प्रतिमा के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में कोच की भूमिका कालू दूबलधन, बिट्टू बाघपुर, बाबा अखाड़ा बेरी के मुकेश, सोनू कादयान, संदीप, पवन, सोन, प्रदीप ढ़राणा, कैलाश डागर आदि ने निभाई। बाबा रामदास ने बताया कि महंत रिसाल दास के शिष्य बाबा भोला दास, मॉ. बाबा रामदास, बाबा राजेंद्र दास, बाबा पूर्ण दास ने विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र, हितेंद्र, कोच दलजीत, जयवीर, अमरजीत बाघपुर, अजीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

27jjrp25- झज्जर। कुश्ती का मुकाबले खेलते हुए खिलाड़ी। संवाद

27jjrp25- झज्जर। कुश्ती का मुकाबले खेलते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed