{"_id":"dc3a0eded092bfe2d6a5db977e50aa0a","slug":"wrestler-satish-will-lead-in-america-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सतीश
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
Updated Fri, 26 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
जिले के गांव ढाकला निवासी सतीश पहलवान अमेरिका के वर्जीनिया में होने जा रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्ष 2000 में एशियाड तथा 2005 में कॉमनवेल्थ चैंपियन सतीश पहलवान ने अनेक प्रतियोगिताओं में हरियाणा ही नहीं बल्कि भारत का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
वह वर्ल्ड पुलिस गेम्स में 98 किलोग्राम भारवर्ग में भागीदारी करेंगे। पांच जुलाई तक चलने वाले इन खेलों में कुश्ती के मुकाबले 28 जून से 30 जून के दौरान होंगे। गौरतलब है कि सतीश के नाम पर इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के सेंच्युरी कप में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि रही है।
विज्ञापन
वह पुलिस गेम्स फेडरेशन कप और नेशनल गेम्स में एक दशक से अधिक समय तक राष्ट्रीय चैंपियन भी रहे हैं। इस समय सतीश रोहतक में ट्रैफिक एसएचओ के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन