फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Worshiped Akshat Kalash Shobha Yatra started with much fanfare

Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से निकली पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा

Mon, 01 Jan 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Akshat Kalash Shobha Yatra started with much fanfare
बहादुरगढ़। अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह लेकर अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत निमंत्रण के रूप में घर-घर पहुंचाने से पहले रविवार को सेक्टर-7 में भव्य रथ व शोभा यात्रा निकाली गई। गांव नूना माजरा से लोवा माजरा के बाबा जोहड़ वाले मंदिर परिसर तक भी पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

काफी संख्या में महिलाओं, पुरुषों व युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं शहरी क्षेत्र में रथ यात्रा के जरिये पूजित अक्षतोंं के कलश को सेक्टर-6 से होते हुए सेक्टर-7 स्थित बालाजी मंदिर तक लाया गया। काफी संख्या में श्रीराम भक्त जय श्रीराम लिखे ध्वजा लेकर जयकारे लगाते हुए इस शोभा यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्रीराम के उद्घोषों से गूंजता रहा। पूर्व विधायक नरेश कौशिक के पुत्र हिमांशु कौशिक ने पूजित अक्षतों का विधि-विधान के साथ पूजन किया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग इस यात्रा में शामिल रहे। पूजित अक्षतों को एक विशेष रथ में रखा गया। श्रीराम भक्तों द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा जहां से निकली वहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। बच्चों, युवाओं महिलाओं, बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर इस यात्रा में शामिल होकर जय श्रीराम के नारे लगाए। पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा में मांडौठी मंडल उपाध्यक्ष सोनू कौशिक, श्रवण कौशिक, नरेश भारद्वाज, शेखर यादव, पवन वत्स, जयबीर प्रधान, विभाग संयोजक रोहतक बजरंग दल से नीरज वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed