{"_id":"655e56871594fb0f3809ff16","slug":"work-was-not-done-due-to-strike-for-three-hours-people-became-upset-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5682-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन घंटे हड़ताल से नहीं हुए काम, लोग हुए हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन घंटे हड़ताल से नहीं हुए काम, लोग हुए हलकान
Thu, 23 Nov 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के आह्वान पर कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल रखी। इसके चलते सरल केंद्रों, तहसील व अन्य कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने काम नहीं किया और लघु सचिवालय में बाहर पार्क में धरना दिया। हड़ताल के चलते आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्हाेंने उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौपा। उधर बहादुरगढ़ में भी कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चली। इसके चलते सरल केंद्रों में आरसी, नया ड्राइविंग लाइसेंस, रिन्यू लाइसेंस, रिहायशी प्रमाण पत्र, गन लाइसेंस, सीएम विंडो, इनकम सर्टिफिकेट, अनुसूचित जाति, बीसी, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र के अलावा तहसील में रजिस्टरी, फर्द निकालने और डीसी व एसडीएम कार्यालय की ब्रांचों में काम नहीं हो सके। दोपहर बाद दोबारा काम पर आकर कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी हाजिरी लगाई और तब जाकर काम सुचारु हो सके। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सरल केंद्र के सामने वेटिंग हॉल में बैठकर इंतजार करना पड़ा। दोपहर को काम पर लौटने के बाद लोगों के काम शुरू हो पाए।
कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दिया धरना
हरियाणा कम्प्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष संदीप राठी की अध्यक्षता में उपायुक्त के माध्यम हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनकी सरकार से मुख्य मांगें डिट्स का केंद्रीयकरण करते हुए बजट का प्रावधान करने, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित करने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजे गए कर्मचारियों को वापस डिट्स में शामिल करने की है। साथ ही 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने, पद के अनुसार समान काम समान वेतन देने, सरकार रेगुलेशन एक्ट लेकर आती है तो डिट्स ) को शामिल करते हुए रेगुलर किया जाए। लेकिन आज तक किसी भी मांग को सरकार द्वारा नहीं माना गया है। यदि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 26-27 नवंबर 2023 को अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर पक्ष व विपक्ष के विधायकों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
जिला सचिव राकेश व उपाध्यक्ष रंजन बख्शी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि हरियाणा आईटी के क्षेत्र में नंबर-एक है। दूसरी तरफ हरियाणा को आईटी क्षेत्र में नंबर-एक बनाने वाले कम्पयूटर प्रोफेशनल्ज को ही अनदेखा किया जा रहा है, इसलिए प्रदेश के कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज में मौजूदा सरकार के खिलाफ नाराजगी है। यदि सरकार समय रहते हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले 9 दिसंबर 2023 से पैदल यात्रा शुरू की जाएगी, जो मुख्यमंत्री के आवास चंडीगढ़ पहुंचेगी और वहां सीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यहां आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर विकास, बनीता, राकेश आर्य, संजीव कुमार, अनुज माथुर, जितेन्द्र कादयाण, प्रवीन वशिष्ठ, रवि, मुनेश, आरती, प्रीति, नीलम, दीपक, पवन, राजेश, कुलदीप, भूपेंद्र, राहुल, धीरज, अशोक दूहन, मिथुन, राकेश, मनीष, सुधीर, जयभगवान, रमेश, सुनील, प्रमोद, मुकेश, सुमित बंसल, अशोक, यशपाल, जसबीर, मनोज, राजबीर, अरविन्द, प्रेम, डिंपल मौजूद रहे।