{"_id":"696bd9a8767caa25c8092f47","slug":"work-has-begun-on-replacing-the-sheds-at-the-grain-market-the-length-will-be-increased-by-30-meters-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130704-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अनाज मंडी में शेड बदलने का काम शुरू, 30 मीटर बढ़ेगी लंबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अनाज मंडी में शेड बदलने का काम शुरू, 30 मीटर बढ़ेगी लंबाई
विज्ञापन
झज्जर। अनाज मंडी में बने टीन शेड को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शेड की 30 मीटर लंबाई बढ़ाई जाएगी। इस पर करीब 1.20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। साथ ही अनाज मंडी में चारों तरफ को दीवार को ऊंचा उठाया जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाए जाएंगे।
इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से टेंडर लगाए गए थे। अब उनका वर्क ऑर्डर जारी करके काम शुरू कर दिया गया है। अनाज मंडी 11.5 एकड़ में बनी हुई है। जब से इसका निर्माण हुआ है तब से अनाज मंडी में एक ही टीन शेड है। सीजन के दौरान आवक को देखते हुए यह शेड काफी छोटा पड़ रहा था।
बारिश के मौसम में फसल भी खराब हो रही थी क्योंकि शेड में कई जगहों पर छेद हो गए थे। शेड को बदलने और लंबाई बढ़ाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने एस्टीमेट फाइनल किया था। इसका टेंडर लगवाकर काम शुरू कर दिया गया है। इस शेड की लंबाई 30 मीटर बढ़ेगी और पूरे शेड कवर को बदला जाएगा। शेड में मरकरी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
अनाज मंडी में टीन शेड के साथ ही चहारदीवारी का भी काम किया जाएगा। इसमें दीवार करीब 80 मीटर ऊंची बनेगी। हाल में जो दीवार ऊंचाई है उससे करीब ढाई फुट और अधिक ऊंचा उठाने का काम होगा। मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ विकास गुप्ता ने बताया कि अनाज मंडी में टीन शेड बदलने का काम टेंडर लगा शुरू कर दिया गया है।
बनेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
अनाज मंडी में बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए इसी टेंडर से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए भी एक चैंबर बनाया जाएगा। इसके चलते बरसात के जल भराव की समस्या से राहत मिलेगी। इस साल बारिश के दौरान जलभराव होने के कारण मंडी में आई फसल को नुकसान हुआ था। बारिश के दौरान ही शेड का एक हिस्सा भी टूट गया था। शहर में 4.5 एकड़ में सब्जी मंडी बनी हुई है। सब्जी मंडी में भी बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या होती है। उसके अंदर भी इसी टेंडर से एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम चैंबर बनाया जाएगा।