फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   womens did not let the peasant movement fade

महिलाओं ने किसान आंदोलन को फीका नहीं पड़ने दिया : बसंत सिंह

Mon, 13 Sep 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
womens did not let the peasant movement fade
नयागांव चौक के पास बैठक में महिलाओं को संबोधित करते बसंत सिंह। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। नया गांव चौक के निकट भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के पड़ाव में पंजाब के विभिन्न जिलों की महिलाओं की बैठक हुई। बठिंडा जिले के उपाध्यक्ष बसंत सिंह ने महिलाओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चे के लंबा होने के बावजूद महिलाओं ने सभा को फीका नहीं पड़ने दिया। इसके लिए उन्होंने खासतौर पर महिलाओं और बहनों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

बसंत सिंह ने कहा कि महिलाओं को समान स्थान देने के लिए सप्ताह के अन्य दिनों को छोड़कर मंगलवार को मंच संभालने, कामकाज करने और बोलने की जिम्मेदारी संगठन की होती है। इस दिन महिलाएं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सरकारों को कोसती हैं। महिलाओं का केंद्र सरकार को संदेश है कि महिलाओं को न केवल घर की दीवारों तक सीमित रहना है बल्कि उन्हें आंदोलन भी चलाना है। सरकार की पथभ्रष्ट नीतियों के कारण जैसे-जैसे कर्ज का संकट बढ़ता है, सबसे पहले महिलाएं प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन

बसंत सिंह ने कहा कि महिलाओं पर आज संकट के बादल हैं। इन सभी कठिनाइयों से निपटने के लिए महिलाओं को अधिक से अधिक संघर्ष करना है। इतिहास ने दिखाया है कि दुनिया की कोई भी शक्ति महिलाओं को युद्ध के मैदान में उनकी सूझबूझ और समझदारी के चलते हरा नहीं सकती। बठिंडा से आईं छाती एवं पेट की बीमारी की विशेषज्ञ डॉ. सिमरजीत कौर मान की पूरी टीम ने रोगियों के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और किसानों ने अपनी जांच करवाई और दवाएं प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed