{"_id":"58d2c8c34f1c1b771d1a10bb","slug":"women-muder-in-raipur-case-file-against-four-inculding-father-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में विवाहिता की हत्या, सास-ससुर सहित चार पर मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में विवाहिता की हत्या, सास-ससुर सहित चार पर मामला दर्ज
amarujala/ jhajjar
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में ले जाया गया।
गंगायचा निवासी सुदर्शन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सुदेश की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे फंदे पर लटका दिया गया ताकि वे आत्महत्या साबित कर सकें। सुदर्शन का कहना है कि सुदेश के बारे में उन्हें बताया कि गया उसने फंदे पर लटकर जान दे दी लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें फंदे पर लटककर जान देने के कोई लक्षण नजर नहीं आए। वहीं पिछले कुछ दिनों से सुदेश के ससुराल उसे परेशान भी कर रहे थे। सुदर्शन के बयान पर सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें मृतक के पति जयवीर, सास सुमित्रा, ससुर कंवल सिंह व चाचा सुसर कर्ण सिंह को आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव का सामान्य अस्पताल में भिजवाया।
वहीं मृतका के पति जयवीर का कहना है कि कुछ दिनों से सुदेश किसी बात को लेकर अपने मायके वालों से नाराज थी। इसी के चलते उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुदेश के मायके वाले उन पर बेवजह आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
राजीव, डीएसपी झज्जर।